Bigg Boss 20 में Entry के नाम पर हो रहा खेल ? विजय विक्रम सिंह ने फैंस को दी बड़ी चेतावनी

Bigg Boss 20 : बिग बॉस' की आवाज माने जाने वाले विजय विक्रम सिंह ने हाल ही में फैंस को उन लोगों से सावधान किया जो पॉपुलर रियलिटी शो में जगह दिलाने का दावा करते

बिग बॉस’ की आवाज माने जाने वाले विजय विक्रम सिंह ने हाल ही में फैंस को उन लोगों से सावधान किया जो पॉपुलर रियलिटी शो में जगह दिलाने का दावा करते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, सिंह ने इस मुद्दे पर बात की और कहा कि उन्हें शो में शामिल होने में मदद मांगने वाले लोगों के कई मैसेज मिले हैं। उन्होंने साफ किया कि ‘बिग बॉस’ में सिलेक्शन प्रोसेस इनविटेशन-बेस्ड (निमंत्रण-आधारित) होता है, न कि ऑडिशन-बेस्ड।

मिलने वाले मैसेज के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा, “मेरे पास ऐसे बहुत सारे मैसेज आते हैं कि, ‘साहब, मुझे बिग बॉस में जाना है’। देखिए साहब, बिग बॉस एक इनविटेशन-बेस्ड रियलिटी शो है, ऑडिशन-बेस्ड रियलिटी शो नहीं है। तो किसी को भी मैसेज भेजकर आपका सिलेक्शन नहीं हो सकता,

कोई आपकी मदद नहीं कर सकता है।” सिंह ने यह भी साफ़ किया कि कंटेस्टेंट चुनने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। शो के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “और मैं तो बिल्कुल भी नहीं कर सकता। मैं तो शो से जुड़ा हुआ एक छोटा सा नैरेटर हूं, शो पर अपनी आवाज देता हूं। शो में जुड़ी दो आवाज़ों में से एक आवाज मैं हूं।

उन्होंने आगे कहा कि कंटेस्टेंट चुनने की प्रक्रिया से उनके रोल का कोई लेना-देना नहीं है। सिंह ने कहा, “तो मेरा, कैंडिडेट चुनने की प्रक्रिया से दूर-दूर तक, बहुत दूर तक, मतलब अंधेरी से लेकर कुर्ला तक कोई वास्ता नहीं है।

Keep Reading