Sunday, 25 October 2026

Zaheer Khan: इंजीनियरिंग छोड़ क्रिकेटर बने, रिवर्स स्विंग बॉल से मचाया तहलका, भारत को बनाया वर्ल्ड चैंम्पियन

Zaheer Khan: इंजीनियरिंग छोड़ क्रिकेटर बने, रिवर्स स्विंग बॉल से मचाया तहलका, भारत को बनाया वर्ल्ड चैंम्पियन

Zaheer Khan: नकल बॉल से दुनिया का परिचय कराने वाले गेंदबाज, रिवर्स स्विंग के लिए पहचाना जाने वाला और जिसके दोस्त उसको जैक नाम से पुकारते थे आप जान ही गए होंगे हम आज किस भारतीय तेज गेंदबाज की बात करने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही पहचाना जहीर खान जिसे भारतीय गेंदबाजी का सचिन कहा जाता हैं।

तेज गेंदबाज जहीर खान (zaheer Khan) का जन्म 7 अक्टूबर सन् 1978 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में हुआ था। उनके वालिद का नाम बख्तियार खान और बलिदा का नाम जाकिया है। उनके बड़े भाई का नाम जीशान व छोटे भाई का नाम अनीस है। जहीर ने अपनी शुरूआती शिक्षा न्यू मराठी प्राइमरी स्कूल व केजे सोमैय्या सेकंडरी स्कूल, श्रीरामपुर में हासिल की। जहीर शुरू से ही क्रिकेट के दीवाने थे, इसलिए 17 साल की उम्र में उनके वालिद उन्हें मुंबई ले आए, यहां जहीर ने नेशनल क्रिकेट क्लब के शुरूआती दो सत्रों के हर मुकाबले में भाग लिया।

शिवाजी पार्क जिमखाना के खिलाफ फाइनल में जहीर ने 7 विकेट लिए, जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गए, इसके बाद जहीर को मुंबई और वेस्ट जोन की अंडर-19 टीम में चुन लिया गया।17 साल की उम्र में ज़हीर (zaheer Khan) मुंबई आए और नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से दो साल खेलते रहे। वह जल्द ही मुंबई की और वेस्ट ज़ोन की अंडर-19 टीम में शामिल कर लिए गए। इसके बाद जल्द ही उनका चयन MRF पेस अकादमी में हुआ, जहां उन्हें तेज़ गेंदबाज़ी के गुर सीखने को मिले।

मगर ज़हीर का मुंबई से रणजी ट्रॉफी में खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाया, क्योंकि मुंबई के चयनकर्ताओं ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया। आखिरकार 1999-2000 में उन्होंने बड़ौदा की ओर से रणजी ट्रॉफी खेले और अपने पहले ही सत्र में तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे। 2000-2001 में उन्होंने बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी चैम्पियन भी बनाया।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते ज़हीर खान को साल 2000 में ICC Knock-Out Trophy के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। वैसे तो ज़हीर खान केन्या के खिलाफ पहले मैच में भी खेले, लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में, जब उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और स्टीव वॉ को आउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।जहीर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेल चुके हैं, उनका करियर साल 2000 में शुरू हुआ और साल 2014 में खत्म हो गया। कपिल देव के बाद वह भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना घरेलू करियर बड़ौदा से शुरू किया। वह सीम व तेज गेंदबाजी के अलावा परफेक्ट यॉर्कर डालने के लिए भी मशहूर रहे।

भारत के लिए जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, इनमें 92 टेस्ट, 200 वन-डे और 17 टी-20 मैच शामिल हैं, जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 610 विकेट अपने नाम किए हैं, जहीर खान के नाम टेस्ट में 311, वन-डे में 282 और टी-20 में 17 विकेट दर्ज हैं।

24 अप्रैल साल 2017 को ट्विटर के जरिए जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री व चक दे इंडिया फेम सागारिका घाटगे (Sagarika Ghatge) से अपनी मंगनी की घोषणा की। कपल ने 23 नवंबर 2017 को शादी रचा ली।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।