Sunday, 25 October 2026

चित्रा त्रिपाठी ने ABP को कहा अलविदा, इस चैनल ने दिया सबसे जबरदस्त सैलरी पैकेज का आफर

चित्रा त्रिपाठी ने ABP को कहा अलविदा, इस चैनल ने दिया सबसे जबरदस्त सैलरी पैकेज का आफर

मशहुर टीवी एंकर ओर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी आज तक चैनल पर दिखने वाली हैं। सुनने में आपको आश्चर्य लगेगा लेकिन यह सच है। चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज को टा टा बाय बाय बोल दिया है। भड़ास मीडिया पर चल रही रिपोर्ट के अनुसार आजतक ने उन्हें फिर एक बाद पहले से अधिक जबरदस्त सैलरी पैकेज का आफर किया है और अपने साथ जोड़ लिया है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरी खबर।

चित्रा त्रिपाठी ‘एबीपी न्यूज़’ से फिर ‘आजतक’ पहुँचीं : चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी छोड़ दिया है… कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया था… ये वापस आजतक पहुँच गईं हैं…कई तरह की चर्चाएँ हैं… एबीपी न्यूज़ में उन्हें पर्याप्त भाव नहीं मिला… एबीपी न्यूज़ में जिस बड़े पैकेज पर आई थी, उससे भी बड़ा पैकेज आजतक ने देकर वापस बुला लिया!

हालाँकि सच्चाई ये है कि आजतक में चित्रा पुराने पद और पैसे पर पहुँचीं हैं। आजतक ग्रुप की पॉलिसी है कि जो कोई भी छोड़ कर जाता है और शीघ्र ही वापस लौटता है तो उसे एक साल तक पुराना पद व पैसा ही मिलता है।

तो, माना यही जाना चाहिए कि चित्रा एबीपी न्यूज़ में जिस हैसियत की कल्पना करके पहुँचीं थीं, उन्हें वह मिला नहीं, इसलिए वापस आजतक लौट गईं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।