Sunday, 25 October 2026

‘जैसे ही मैंने शर्ट उतारी, उसने कहा तुम्हारी बॉडी कितनी…’, टैटू बनवाने गई महिला ने सुनाई आपबीती

'जैसे ही मैंने शर्ट उतारी, उसने कहा तुम्हारी बॉडी कितनी...', टैटू बनवाने गई महिला ने सुनाई आपबीती

पेट के नीचे टैटू बनवाने आयी महिला के साथ हो गया कां

कैलिफोर्निया: सोशल मीडिया पर अक्सर महिलाओं को बॉडी शेमिंग से जूझना पड़ता है। बॉडी शेमिंग, यानी किसी महिला के ऊपर उसके वजन या साइज को लेकर नेगेटिव या भद्दे कमेंट्स करना। ऐसी ही एक महिला ने अब अपने साथ घटी एक घटना को वीडियो के जरिए लोगों के सामने रखा है। इस महिला ने बताया कि वो टैटू बनवाने के लिए एक टैटू पार्लर गईं थी, जहां आर्टिस्ट ने उनके वजन को लेकर एक ऐसा कमेंट किया कि वो टैटू बनाने की प्रोसेस को बीच में ही छोड़कर, उस पार्लर से बाहर निकल आईं। इसके बाद इस महिला ने कार में बैठकर वीडियो के जरिए अपनी पूरी कहानी लोगों को बताई।

‘अपना टैटू बनते हुए बीच में छोड़कर आई हूं

न्यूज वेबसाइट Independent की खबर के मुताबिक, डलिना नाम की इस महिला के साथ ये घटना पिछले महीने घटी थी, जिसके बारे में उन्होंने अब खुलासा किया है। टिकटॉक पर शेयर किए अपने वीडियो में डलिना ने बताया, ‘मुझे नहीं मालूम कि मैं कुछ ड्रैमेटिक हो रही हूं या नहीं, लेकिन मैं अपना टैटू बनते हुए बीच में छोड़कर आई हूं। टैटू बनवाने के लिए जैसे ही मेरा नंबर आया और प्रोसेस शुरू हुई, मैं वहां से उठी… उस टैटू आर्टिस्ट को उसकी पेमेंट दी और पार्लर से बाहर निकल आई।’

‘मुझे अपने पेट पर एक टैटू बनवाना था’

अपने वीडियो में डलिना ने आगे बताया, ‘उस टैटू आर्टिस्ट से मेरी मुलाकात जिम में हुई थी। मैंने पहले से ही कई टैटू बनवाए हुए थे, इसलिए वो मेरे पास आया और अपना कार्ड मुझे दिया। मैंने उसका काम देखा तो काफी इंप्रेस हुई और चूंकि मुझे अपने पेट पर एक टैटू बनवाना था, इसलिए तय किया कि मैं उसके पार्लर जाऊंगी। मैंने उससे फोन पर अपॉइंटमेंट लिया और बताए गए टाइम पर उसके पार्लर पहुंच गई।’

‘उसने मेरे शरीर के बाकी अंगों पर भी कमेंट किया’

अपने साथ घटी घटना को याद करते हुए डलिना ने बताया, ‘अपॉइंटमेंट के मुताबिक, जब मेरा नंबर आया और मैं अंदर गई तो उसने टैटू बनाने के लिए मुझसे मेरी शर्ट उतारने को कहा। मैंने अपनी शर्ट उतारकर एक तरफ रखी और टैटू चेयर पर बैठी ही थी कि उसने मुझे देखकर कहा- तुम्हारी बॉडी कितनी भौंडी है। इसके बाद उसने मेरे शरीर के बाकी अंगों पर भी कमेंट करना शुरू किया।’

‘अब पता चला, तुम हमेशा जिम में क्यों मिलती हो’

डलिना ने आगे बताया, ‘मैं उसकी बातें सुनते हुए जैसे ही कुर्सी पर थोड़ा मुड़कर बैठी, तो उसने कहा- ओह, अब मुझे पता चला कि तुम हर समय जिम में ही क्यों मिलती हो, तुम्हारे बैक में काफी मोटापा है। इसके बाद मैं तुरंत टैटू चेयर से उठी, उसे उसकी पेमेंट दी और निकलकर बाहर आ गई।’ टिकटॉक पर डलिना के इस वीडियो को 10 मई तक 15.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, कई लोग उनके इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।’

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।