Sunday, 25 October 2026

दुबई में सलमान खान की हैं पत्नी और 17 साल की बेटी, सलमान ने तोड़ी अपनी चुप्पी

दुबई में सलमान खान की हैं पत्नी और 17 साल की बेटी, सलमान ने तोड़ी अपनी चुप्पी

Salman Khan: दोस्तों आप भी सुपरस्टार सलमान खान के बारे में तो जानते ही होंगे। अभी हाल ही में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान के एक शो ‘पिंच 2’ का हिस्सा बने। उनके इस शो को खूब देखा जा रहा है। बात अगर शो फॉर्मेट की करें तो इस शो का फॉर्मेट है कि सेलेब्रिटी अपने सोशल मीडिया पर सवालों और ट्रोल्स को लेकर चर्चा में रहते हैं।

जब अरबाज ने अपने शो में सलमान खान से बात की और उनके पोस्ट के कई कमेंट्स पढ़े, जिनका जवाब सलमान खान ने दिया भी। इन्ही सवालों के बीच एक सवाल ऐसा भी था जिसने सलमान खान के फैंस को हैरान कर दिया। इस शो ‘पिंच 2’ उन्होंने वो सच बताया जिसे सुनकर हर कोई सोचने लगा कि दुनिया के सामने कुँवारे होने का ढोंग तो नहीं कर रहे हैं भाईजान?

शो पिंच 2

आपकी जानकारी के लिए बता दे शो पिंच 2 में अरबाज ने सलमान को सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लोगों की कई सारी ट्वीट्स सुनाई थी। इनमें एक ट्वीट कुछ ऐसा था। एक यूजर ने लिखा था कि सलमान खान शादीशुदा हैं और उनका परिवार दुबई में रहता है। ये बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस यूजर ने इस बात का दावा किया कि सलमान खान की एक बेटी भी है जो 17 साल की है।

जब सलमान खान ने ये सुना, वो काफी हैरान हुए और उन्होंने इसका जवाब भी दे दिया। अरबाज ने कमेंट पढ़ा कि, ‘कायर कहां छुपा बैठा है। भारत में हर कोई जानता है कि आप अपनी पत्नी नूर और 17 साल की बेटी के साथ दुबई में रहते हैं। भारत के लोगों को कब तक पागल बनाएगा?”

सलमान खान ने जब ये कमेंट सुना और कहा है कि.. ‘यह सब पूरी तरह बकवास है। ये लोग बहुत कुछ जानते हैं। जिसने भी ये लिखा है वो सिर्फ अटेंशन लेना चाहता है। ऐसे लोगों को पता नहीं क्यों लगता है कि मैं इन फालतू बातों का जवाब दूंगा। मैं 9 साल का था तब से ही परिवार के साथ मुम्बई में ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा हूं। मैं इनको जवाब नहीं दूंगा। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि मैं कहां रहता हूँ।”

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।