Sunday, 25 October 2026

धूम मचा रही है पंजाब की इस खूबसूरत पुलिस ऑफिसर की फोटो, सामने आया इसका असली चेहरा

धूम मचा रही है पंजाब की इस खूबसूरत पुलिस ऑफिसर की फोटो, सामने आया इसका असली चेहरा

पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर इस महिला पुलिस ऑफिसर की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। बताया गया कि यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा थाने की स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरलीन मान की है। लेकिन अब इस महिला की असलियत का खुलासा हो चुका है।

दरअसल, ये महिला कोई पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। इनका नाम कायनात अरोड़ा है और यह फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में नजर आ चुकी हैं। इस फोटो की सच्चाई का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर किया है।

कायनात अरोड़ा ने बताया कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह असल में उनकी आगामी पंजाबी फिल्म ‘जग्गा जेउंदा’ की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं। गौरतलब है कि कायनात अरोड़ा ने खुद अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी, लेकिन जैसे ही यह वायरल हुई और लोगों ने गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की, एक्ट्रेस ने बिना देरी मामला साफ कर दिया।

कायनात अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की चचेरी बहन हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ। घरवाले इन्हें चारू कहकर पुकारते हैं। बॉलीवुड के अलावा कायनात तमिल और पंजाबी फिल्म भी कर चुकी हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।