पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की बेटी जीवा हैं बेहद ही क्यूट, देखिए जीवा की प्यारी तस्वीरें।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और माही के नाम से लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी जितने मशहूर क्रिकेटर हैं, उतनी ही लोकप्रिय उनकी प्यारी सी छोटी बेटी जीवा भी हैं। 7 साल की जीवा की इंस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोअर्स है। हालांकि, धोनी की वाइफ यानि जीवा की मां साक्षी धोनी बेटी का इंस्टाग्राम हैंडल चलाती हैं।

images 57

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही जीवा की कोई नई तस्वीर अपलोड होती है, वैसे ही फैंस बेशूमार प्यार लुटाते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर हुई हैं, जिसमें धोनी की भी झलक है।जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को गुड़गांव (हरियाणा) में हुआ था और वह बेहद कम उम्र में ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। धोनी जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में लीड कर रहे थे तब बेटी जीवा का जन्म हुआ था। साल 2010 में धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी रचाई थी।

images 63 1

जीवा धोनी ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल और जवाहर विद्या मंदिर, रांची से अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है। वह अपनी फैमिली के साथ रांची में रहती है। सोशल मीडिया पर जीवा की हर मनमोहक तस्वीर को देख फैंस गदगद हो जाते हैं।

images 62 1

बताते चलें कि उनकी मां साक्षी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर रांची स्थित फार्महाउस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में जीवा पैट डॉग्स और पक्षियों के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। धोनी की तरह उनकी बेटी को भी जानवरों और प्रकृति से खूब प्रेम है।