FIFA WC 2022: बेहद खूबसूरत हैं फुटबॉल खिलाड़ियों की ये पत्नियां, Argentina जीत के हीरो लियॉनल मैसी की बीवी का तो जबाब नहीं!

कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी। 1994 और 2006 के बाद तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला। पहला हाफ अर्जेंटीना के नाम रहा। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहला गोल दागा। इसके बाद डी मारिया ने गोल दागा। इस तरह से फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंत में किलियान एमबापे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई।

90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने गोल दागकर अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। लियोनल मेसी की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन की पत्नी केटी गुडलैंड भी उनका समर्थन करने कतर पहुंची हैं। केटी गुडलैंड एक फिटनेस कोच हैं। हैरी केन ने बहामास में उन्हें प्रपोज किया था। दोनों यहां छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। शादी से पहले ही यह जोड़ा दो बेटियों के माता-पिता बन गए थे। उनकी बेटियों का नाम आइवी और विविएन है।

इंग्लैंड के डिफेंडर हैरी मैगुइरे की पत्नी फर्न हॉकिन्स भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन दोनों ने साल 2018 में विश्व कप से पहले फरवरी के महीने में सगाई की थी। हॉकिन्स एक फिजियोरिपिस्ट और फोटोब्लॉगर हैं। हालांकि, हैरीमैगुइरे के साथ उनका नाम जुड़ने के साथ ही उन्हें ख्याति मिली। अब वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

जॉर्डन पिकपोर्ड की पत्नी मेगन भी बेहद खूबसूरत हैं। उन्हें भी अक्सर जॉर्डन के मैच के दौरान फुटबॉल के मैदान में देखा जाता है। हर मैच में वह अपने पति का सपोर्ट करने पहुंचती हैं। इस विश्व कप में जॉर्डन पिकपोर्ड ने ईरान के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए अच्ची गोलकीपिंग की थी।

मेसी और एंटोनेला बचपन से दोस्त रहे थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ही 34 साल के हैं। मेसी का जन्म 24 जुन 1987 को हुआ था। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर्स में से एक हैं।