Wednesday, 21 October 2026

Ram Charan ने उपासना के लिए रखी ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों ने बढ़ाई रौनक

Ram Charan ने उपासना के लिए रखी ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों ने बढ़ाई रौनक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी (Upasana Kamineni) जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में उपासना ने दुबई में अपने बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था। वहीं अब एक बार फिर इस कपल ने अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ ग्रैंड बेबी शावर पार्टी होस्ट की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

उपासना कमिनेनी की बेबी शॉवर पार्टी

राम चरण के घर हुई बेबी शावर पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए। अल्लू अर्जुन से लेकर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, सिंगर कनिका कपूर जैसे स्टार्स नजर आए। तस्वीरों में अल्लू अर्जुन और राम चरण एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं और दोनों माइक पर कुछ कहते दिख रहे हैं। इस दौरान कनिका और सानिया ने एक साथ उपासना के साथ कई सारे पोज दिए।

जुलाई में होगा बेबी

उपासना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जुलाई में अपने बेबी का वेलकम कर सकती हैं। उन्होंने कहा था कि सभी पैरेंट की तरह वह और राम चरण भी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके घर में भी लंबे समय से सब इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें काफी दिनों के बाद मिलने वाली है। बता दें कि उपासना ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह दोनों अपने बेबी की डिलीवरी इंडिया में ही करवाएंगी।

राम और उपासना की लव स्टोरी

राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। साथ-साथ पढ़ते हुए राम और उपासना बहुत अच्छे दोस्त बन और फिर शादी रचाई। राम चरण और उपासना की जोड़ी फैंस को कपल गोल्स देती है। दोनों आज भी मेड फॉर ईच अदर लगते हैं।

राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद अब वह गेम चेंजर में नजर आएंगे। इसमें एक्टर के साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। कार्तिक सुब्बुराज द्वारा लिखित, ‘गेम चेंजर’ शंकर की तेलुगु पहली फिल्म है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।