Wednesday, 21 October 2026

संगीता या एश्वर्या नहीं बल्कि कियारा की मौसी थी सलमान खान का पहला प्यार, लेकिन नहीं बन पाई बात

संगीता या एश्वर्या नहीं बल्कि कियारा की मौसी थी सलमान खान का पहला प्यार, लेकिन नहीं बन पाई बात

सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों के चहिते बन चुके हैं। सलमान की उम्र भी अब 50 से ज्यादा की हो गई है लेकिन अब तक सलमान ने शादी नहीं की है लेकिन आज उम्र बढ़ने के बावजूद भी सलमान काफी फिट हैं और कई लड़कियां अपनी जान सलमान पर छिड़कती हैं।

बेशक सलमान ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन उनके लव अफेयर कई अभिनेत्रियों के साथ रहे हैं। हालांकि तो लोग मानते हैं कि सलमान का पहला प्यार संगीता या एश्वर्या थी लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सलमान का पहला प्यार कोई और अभिनेत्री थी जिसका कियारा आडवाणी के साथ भी खास रिश्ता है। हालांकि सलमान और उस अभिनेत्री की बात नहीं बन पाई।

सलमान का नाम संगीता और एश्वर्या के साथ जुड़ता रहा है। वहीं एश्वर्या और सलमान के बीच हुए विवाद को भी कोई नहीं भुला पाया है। लेकिन बताया जाता है कि सलमान का पहला प्यार ये दोनों अभिनेत्री नहीं बल्कि शाहीन बानो थी। शाहीन से सलमान बेइंतेहा मोहब्बत करते थे। ये उस समय की बात है जब सलमान 19 साल के थे और सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे।

कियारा की माँ ने ही दोनों को एक दूसरे से मिलवाया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। मोहब्बत ऐसी थी कि जब सलमान मैंने प्यार किया का ऑडिशन देने गए थे तो सलमान के साथ शाहीन भी गई थी जबकि सलमान को फाइनल कर लिया गया था और शाहीन की जगह भाग्यश्री को लिया गया। हालांकि ये सलमान के लड़कपन का प्यार था। सलमान फेमस होते चले गए और शाहीन को पहचान नहीं मिल पाई।

बताया जाता है कि शाहीन बानो दिलीप कुमार और सायरा बानो कि भतीजी हैं और साथ ही कियारा की माँ की कज़िन सिस्टर भी हैं। शाहीन से अलग होने के बाद ही संगीता सलमान की जिंदगी में आई थी लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच पाया।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।