Sunday, 25 October 2026

जब रणबीर कपूर ने कुबूली थी दीपिका पादुकोण को धोखा देने की बात, कहा था– मैंने उसका फायदा उठाया!

जब रणबीर कपूर ने कुबूली थी दीपिका पादुकोण को धोखा देने की बात, कहा था– मैंने उसका फायदा उठाया!

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। जब से उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की है, तब से लेकर अब तक उनका रिश्ता कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। इन एक्ट्रेसेस में एक नाम दीपिका पादुकोण का भी आता है। एक वक्त था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को डेट किया करते थे। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि दोनों अक्सर सेट पर साथ समय गुजारा करते थे। सेट पर अक्सर दोनों साथ ही देखे जाते थे। दीपिका रणबीर को लेकर काफी सीरियस थी।

उस समय दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे और अपना करियर सेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर के चर्चे हर तरफ थे। दोनों की जोड़ी साथ में काफी अच्छी भी लगती थी, लेकिन बाद में अचानक ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रेंग हाथों पकड़ा था। पहले दोनों के ब्रेकअप का किसी को यकीन नहीं हुआ था, लेकिन बाद में सभी को दोनों के ब्रेकअप का यकीन हो गया था, क्योंकि बाद में रणबीर और कैटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे हर तरफ सुनने को मिल रहे थे।

खबरें थी कि दीपिका से रिश्ते में होने के बावजूद वो कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे, और दीपिका को चीट कर रहे थे। एक बार एक इंटरव्यू में रणबीर ने दीपिका को चीट करने की बात मानी थी। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि, हां मैंने दीपिका के साथ चीटिंग की थी, क्योंकि उस समय मैं मैच्योर नहीं था। उस समय मैंने सिचुएशन्स का फायदा उठाया। आगे रणबीर ने बताया कि, ये बातें मेरी तब समझ आई जब मैं मैच्योर हुआ। आपको बता दें कि भले ही रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त बने हुए है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।