Tuesday, 3 November 2026

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए विराट कोहली, कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर यूँ मनाया जन्मदिन देखें खूबसूरत तस्वीरें..

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए विराट कोहली, कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर यूँ मनाया जन्मदिन देखें खूबसूरत तस्वीरें..

Virat Kohli shares unseen photos on Anushka Sharma Birthday

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को पावर कपल माना जाता है। ये जोड़ी जो भी करती है वो प्यार करने वालों के लिए ट्रेंड बन जाता है। अकसर ही सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट डालते हैं। एक मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन होता है और इस मौके पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरा मैसेज लिखा।

विराट ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की। साथ ही साथ अपने साथ भी कुछ रोमांटिक तस्वीरें डाली। अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए विराट ने लिखा, ‘हर खुशी हर गम हर मुश्किल समय में तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारे बचपने से भी। तुम मेरा सबकुछ हो, जन्मदिन मुबारक’।

अनुष्का शर्मा ने किया कमेंट

कोहली के मैसेज शेयर करती ही इस पोस्ट पर लाइक्स की बहार आ गई। महज 20 मिनट में इस पोस्ट को 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने को लाइक किया। फैंस को ये तस्वीरें बहुत पसंद आई। इस बीच अनुष्का शर्मा ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया और दिल, इनफिनिटी और परिवार का इमोजी पोस्ट किया।

कोहली के लिए सबकुछ हैं अनुष्का

विराट कोहली ने करियर के हर मोड़ पर अपनी सफलता का श्रेय पत्नी अनुष्का को दिया है। उनका कहना है कि अनुष्का के आने के बाद ही उनकी जिंदगी में ठहराव आया। चीजों को देखने का नजरिया बदल गया।

जब भी कोहली कोई बड़ी पारी खेलते हैं वो अपनी सगाई की अंगूठी को चूम कर पत्नी को श्रेय देते हैं। तीन साल तक जब कोहली के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल रही थी तब भी अनुष्का ने ही उनका साहस बढ़ाया।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।