अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, रोमांटिक अंदाज में शेयर की सगाई की तस्वीरें..

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे काफी समय से एक साथ थे बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के कारण तो चर्चा में…

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे काफी समय से एक साथ थे

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के कारण तो चर्चा में रहते ही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोरती रहती है। फिल्ममेकर की बेटी आलिया कश्यप ने सगाई कर ली है। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। यूट्यूबर ने भी अपने मंगेतर संग तस्वीरें शेयर की हैं।

 

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है, इस जोड़े ने 20 मई को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खबर सबके साथ शेयर की. साथ ही बहुत सी तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की रिंग सबको दिखाई , देखिये तस्वीरें.

 

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ने बाली में सगाई कर ली है.बताया जा रहा है कि आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे काफी समय से एक साथ थे और 20 मई को इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खबर की घोषणा की.

 

आलिया ने अपनी डायमंड रिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.अपने फॉलोअर्स के साथ इस खबर को शेयर करते हुए, आलिया ने लिखा, “तो यह हो गया, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोल मेट और अब तुम मेरे मंगेतर बनने जा रहे हो.

 

Abhishek

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।