Sunday, 25 October 2026

अक्षय कुमार की बेटी नितारा पहली बार आयी मीडिया के सामने, अक्षय और ट्विंकल हो चुके हैं उसकी हरकतों से परेशान, देखें photos

अक्षय कुमार की बेटी नितारा पहली बार आयी मीडिया के सामने, अक्षय और ट्विंकल हो चुके हैं उसकी हरकतों से परेशान, देखें photos

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विंकल अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उकी बेटी नितारा अपनी चप्पल टांड से उतारती नजर आ रही हैं। दरअसल, नितारा मस्ती-मस्ती में अपनी चप्पल टांड पर फेंक देती हैं, जिसके बाद वह उस चप्पल को डंडे से उतारने की कोशिश करती है। बता दें कि अक्षय अपनी बेटी के बेहद करीब है वहीं, नितारा भी शरारतें करने में कम नहीं हैं और मम्मी को परेशान करती हैं

 

ट्विंकल ने बेटी नितारा का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, मुझे नहीं पता कि बाकी मां इसे कैसे संभालती हैं लेकिन मैं तो हार मान चुकी हूं। मेरी छोटी बेटी ने गलती से अपनी चप्पल लाइट के लिए बने टांड पर फेंक दी। भगवान हमें हमारे छोटे बच्चों से बचाएं।

 

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था- नितारा को जब भी बाहर डिनर या लंच पर चलने के कहा जाता है तो वो मना कर देती है। इसकी वजह अक्षय ने बताई कि नितारा मीडिया फोटोग्राफर्स से घबराती है। उसे पसंद नहीं कि कोई उनकी फोटोज क्लिक करें।

 

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वे कॉलम राइटर और प्रोड्यूसर हैं। एक्ट्रेस अक्सर समसामियक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।