InCollage 20230311 174027863

किस्मत, मेहनत और लगन, ये तीन ऐसी चीजें हैं जो एक इंसान को बुलंदियों की ऊंचाइयों तक ले जाती है। वह उनके दम पर दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है। अब अफगानी क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) को ही देख लीजिए। आज उनका नाम सिर्फ अफ़ग़ानिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। वह कई लोगों के रोल मॉडल है। लेकिन उनका यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था।

images 2023 03 11T173525.977

राशिद खान का बचपन गोलियों और बम धमाकों की आवज के बीच बीता है। वह 1998 में अफगानिस्तान के नांगरहार में पैदा हुए थे। उनके परिवार में कुल दस भाई बहन हैं। उनकी फैमिली जलालाबाद की रहने वाली है। खान जब छोटे थे तब अफगानिस्तान में गृहयुद्ध चल रहा था। ऐसा में उनके परिवार को देश से पलायन कर पाकिस्तान में शरण लेनी पड़ी।

images 2023 03 11T173452.401

पाकिस्तान में खान का परिवार कुछ साल रहा, फिर जब गृहयुद्ध समाप्त हुआ तब वह फिर से अफगानिस्तान वापस आ गया। कुछ साल रिफ़्यूजी की तरह बचपन बिताने के बाद आखिर उनकी सामान्य जिंदगी शुरू हुई। उन्होंने अपनी स्कूलिंग की। उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से हुआ करता था। वह विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के बड़े फैन हैं। यहां तक कि उनका बॉलिंग स्टाइल शाहिद अफरीदी से कॉपी लगता है।

images 2023 03 11T173404.964

रशीद खान अपने पांच बड़े भाइयों के साथ अक्सर क्रिकेट खेला करते थे। भाइयों संग खेलते समय वह प्रेशर में रहते थे। इसके चलते वह प्रेशर हैंडल करना अच्छे से सीख गए हैं। खान की आर्थिक स्थिति हमेशा से ठीक नहीं थी। अफगानिस्तान जैसे गरीब देश का क्रिकेटर होने के चलते वे इतने भी अमीर नहीं थे। लेकिन 2017 के आईपीएल ऑक्शन ने ये सब बदल दिया।

images 2023 03 11T173148.662

2017 में जब IPL ऑक्शन हुआ तो उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा गया। फिर IPL 2018 के ऑक्शन में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इस तरह रशीद एक पल में करोड़पति बन गए। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। ये सिलसिला फिर यूं ही चलता रहा। जैसे साल 2022 में गुजरात टाइंटस ने उन्हें 15 करोड़ में खरीदा।

राशिद अपने नाम कई दिलचस्प रिकॉर्ड भी कर चुके हैं। जैसे महज 19 साल की उम्र में वह अपने देश की टीम के कप्तान बन गए थे। इस तरह उनके नाम सबसे कम उम्र (19 साल 159 दिन) में कप्तान बनने का रिकॉर्ड है। पहले ये रिकॉर्ड बरमूडा के रोडनी ट्रॉट (20 साल 332 दिन) के पास हुआ करता था।इसके अलावा राशिद वनडे रैंकिंग में सबसे कम उम्र में नंबर वन बॉलर बनने का रिकॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनके पास वनडे में सबसे तेज़ 100 विकेट हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। रशीद वर्तमान में 24 साल के हैं। वह आज भी खैल के मैदान में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।