Sunday, 25 October 2026

चार बच्चों के बाप सैफ पर आया 20 साल छोटी इस अभिनेत्री का दिल, बनने को तैयार है 500 करोड़ के मालिक की तीसरी पत्नी

चार बच्चों के बाप सैफ पर आया 20 साल छोटी इस अभिनेत्री का दिल, बनने को तैयार है 500 करोड़ के मालिक की तीसरी पत्नी

सैफ अली खान और करीना कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के गलियारे में अक्सर चर्चा का विषय रहता है। दोनों साथ में परफेक्ट कपल की वाइब देते हैं। हालांकि दोनों में उम्र का एक बड़ा अंतराल होने के बाद भी दोनों की आपसी समझदारी और ट्यूनिंग देखते ही बनती है। गौरतलब है कि करीना पर जहां बॉलीवुड के और भी स्टार लट्टू हैं तो वही अभिनेत्रियों के बीच सैफ अली खान का भी क्रेज कुछ कम नहीं है।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा तो कई मौकों पर खुले तौर पर यह बात स्वीकार कर चुकी है कि वो नवाब के चार्मिंग लुक पर अपना दिल हार बैठी है। लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में सपोर्टिंग रोल कर बॉलीवुड में इंट्री करने वाली परिणीति ने 2012 में आई इशकज़ादे में लीड भूमिका निभाई थी।

सैफ अली खान परिणीति चोपड़ा के सपनों के राजकुमार: इंडस्ट्री में अपने बल बुते एक अलग स्थान बनाने वाली परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती है। वे मीडिया द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब बड़ी साफगोई और तल्लीनता से देती है। अपने व्यवहार से चुलबुली परिणीति अपनी पर्सनल लाइफ को ले कर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती है। एक बार जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में किस अभिनेता पर उनका क्रश है। तो उन्होंने बड़े ही सीधे तरीके से इसका जवाब दिया था की सैफ अली खान उनके एक मात्र क्रश है।

दरअसल यह कोई पहला मौका नहीं है जब परिणीति चोपड़ा ने खुले तौर पर सैफ को दिल देने की बात स्वीकारी हो, इससे पहले भी वे कई अन्य मौकों पर भी सेफ के प्रति दीवानगी दिखा चुकी है। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे सैफ अली खान को अगवाह भी कर सकती है। इस बात का खुलासा परिणीति ने द कपिल शर्मा शो में किया था। गौरतलब है कि, अपने फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नवाब ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे।

खुलेआम परिणीति ने की थी अपनी दीवानगी जगजाहिर: उस वक्त कपिल ने सैफ को वो वीडियो दिखाया था जब परी उनके शो में पहुंची थीं और उन्होंने सैफ के लिए अपनी दीवानगी को जगजाहिर किया था। उस क्लीप में परी कह रही थी कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये कहा कि करीना को पहले से इस बात का पता है। वो जानती हैं कि मैं सैफ अली खान को कितना पसंद करती हूं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।