maxresdefault

टीवी जगत के राम और सीता की जोड़ी को आज भी खूब पसंद किया जाता है. एक समय था जब राम और सीता की जोड़ी को टीवी पर देखने के लिए लोग लाइन लगाते थे और लोगों के बीच इसके लिए मार हो जाता था.जैसे ही रामायण शुरू होता था सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था. रामायण से अरुण और दीपिका चिखलिया खूब फेमस हुए. आज भी लोग इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

images 2023 03 14T202158.746

भगवान राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतनी लोकप्रिय थी कि दोनों ने 1989 तक चलने वाले शो लव कुश के साथ काम किया |गोविल और दीपिका चिखलिया लगभग 34 साल बाद अभिनेता निर्देशक प्रदीप गुप्ता की फिल्म के लिए फिर से आए हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम “नोटिस” रखा गया है.

images 2023 03 14T202142.799

निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी “नोटिस” को रामायण की आधुनिक व्याख्या के रूप में देखते हैं और इनका मानना है कि गोविल और चिखलिया की सार्वजनिक छवि पर पौराणिक पेशकश हावी रही है. इसीलिए उन्होंने गोविल और चिखलिया को इस फिल्म के लिए चुना है.

images 2023 03 14T202113.265

इस फिल्म की जोरों से तैयारी चल रही है.फिल्म निर्देशक लीड के साथ मुंबई में 12 दिन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे और उसके बाद अगले पड़ाव के लिए मध्य प्रदेश के सपना गांव जाएंगे.

महामारी के दौरान रामायण दूरदर्शन पर चलाया किया गया उसके बाद से ही दर्शक गोविल और दीपिका को एक साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे