Wednesday, 11 November 2026

Rakhi Sawant: तीन और शादियों की धमकी दे रहे आदिल? फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, बोलीं- मुझे फ्रिज में नहीं जाना

Rakhi Sawant: तीन और शादियों की धमकी दे रहे आदिल? फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, बोलीं- मुझे फ्रिज में नहीं जाना

राखी सावंत की लाइफ कभी भी नॉर्मल नहीं रहती, उसमें कोई ना कोई ड्रामा चलता ही रहता है। हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट हुई राखी का सामना जब पैपराजी से हुआ तो वो रोने लगीं।

फूट-फूटकर रोते हुए राखी ने कहा कि मुझे आदिल धमकी दे रहा है कि मैं तीन शादियां और कर सकता हूं वो भी बिना तुम्हें तलाक दिए। राखी ने कहा कि मैंने तो इसके लिए धर्म भी बदला फिर भी ये किसी और लड़की के प्यार में पड़ा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waahiid Ali Khan (@waahiidalikhan)


उन्होंने कहा कि मेरे शादीशुदा जीवन पर खतरा मंडरा रहा है कि कब मुझे आदिल तलाक दे देगा। वो मुझे कहता है कि तुम मीडिया में जाकर सारी बातें क्यों करती हो, तो मैं बता दूं कि अगर मैं ऐसा ना करूं तो मैं भी शायद फ्रिज में मिलूंगी।

राखी का दावा है कि जब वो बिग बॉस मराठी में थीं तो आदिल के संबंध किसी और लड़की से हो गए और अब वो लड़की, आदिल को ब्लैकमेल कर रही है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।