images 2022 12 18T173832.306

अगर आप घर पर Water Heater Geyser का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यहां हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी दे रहे हैं।

सर्दियों में गीजर एक जरूरत बन गया है। सुबह-सुबह गर्म पानी से नहाने का मजा अलग ही है। ऐसे में लोग घर में गीजर लगा लेते हैं। गीजर जितना फायदेमंद है उतना ही खतरनाक भी है। क्योंकि गीजर के साथ हमें कई सावधानियां बरतनी होती हैं। अगर ये सावधानियां न बरती जाएं तो जान जाने का खतरा भी हो सकता है। वो कैसे ये हम आपको यहां बता रहे हैं।घर का कोई न कोई मेंबर जरूर होता है जो हमेशा ही गीजर ऑन करके भूल जाते हैं। अगर गीजर बहुत देर तक ऑन रह जाए तो उससे गीजर में ब्लास्ट होने की घटना भी हो सकती है। किसी के साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपको इससे अवेयर कर रहे हैं।

1. जब भी आप या आपके घर में कोई गीजर ऑन करें तो उसे गीजर बंद करने का समय पहले ही तय कर लें जिससे आप भूल ही न पाएं गीजर बंद करना। वैसे तो आजकल जो गीजर आते हैं तो अपने आप ही स्विच ऑफ हो जाते हैं। लेकिन जिनके पास पुराने गीजर हैं उनमें अपने आप स्विच ऑफ का सिस्टम नहीं होता है। ऐसे में आपको इसके लिए ध्यान रखना ही होगा कि गीजर को कब बंद करना है।

2. जब भी आप गीजर खरीदें तो कभी भी खुद से उसकी फिटिंग करने का ट्राई न करें। क्योंकि अगर आप खुद से कोशिश करेंगे और तार इधर का उधर होगा तो यह गलती आपको भारी पड़ सकती है। साथ ही हमेशा ISI मार्क वाला गीजर ही खरीदें। लोकल गीजर को भूल जाएं।

3. गैस सिलेंडर का चलन काफी चल गया है। इसमें ब्यूटेन और प्रोपेन नाम की गैस होती हैं। ये कार्बन डाई ऑक्साइड पैदा करती हैं। अगर आप इसे अपने बाथरूम में लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वहां कोई एग्जॉस्ट फैन जरूर लगा हो। ताकी इससे जो भी गैस निकले वो बाथरूम में जमा न हो पाए। क्योंकि यह शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है।

4. गीजर बच्चों की पहुंच से दूर लगाना चाहिए। ताकी बच्चों गीजर को हाथ न लगा पाए। इससे उन्हें शॉक भी लग सकता है।