Tuesday, 3 November 2026

IND vs PAK Match:भले ही पाक मैच हार गया हो लेकिन उनकी महिला फैंस की मोहक अदाओं ने जीता सबका दिल, देखें एक झलक..

IND vs PAK Match:भले ही पाक मैच हार गया हो लेकिन उनकी महिला फैंस की मोहक अदाओं ने जीता सबका दिल, देखें एक झलक..

एशिया कप 2022 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में कई ऐसे पल आए जब लोगों को दिल थाम लेना पड़ा। मैच आखिरी ओवर तक चला और दो गेंद रहते भारत ने जीत हासिल की। एशिया कप में टीम इंडिया की यह पाकिस्तान पर कुल नौवीं जीत और लगातार चौथी जीत रही। वहीं, भारतीय टीम ने पाकिस्तान से 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। हम आपको इस मैच से जुड़े कुछ खास पल दिखा रहे हैं…

एक ओर जहाँ पाकिस्तान ये मैच हार गया वही पाकिस्तान टीम का समर्थन करने आयी महिला फैंस ने अपनी अदाओं का सबको दीवाना बना लिया | कैमरामैन बार बार ना चाहते हुए भी अपना कैमरा उनकी तरफ घुमा ही देता था और उनकी खूबसूरत तस्वीरें लें लेता | आज हम आपको ऐसे ही कुछ तस्वीरें दिखाने जय रहे हैँ |

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भावनाएं उफान पर होती हैं। हालांकि, इस मैच में खेलभावना पर भी खास ध्यान दिया जाता है। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हार के बाद विराट ने बाबर और रिजवान को गले लगाकर बधाई दी थी। इस घटना ने काफी सुर्खियों बटोरी थी। अब एशिया कप में भी कुछ ऐसी ही यारी-दोस्ती का नजारा देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने आखिरी के कुछ ओवरों में जब मैच नाजुक हालात में थे, तब रिजवान को गले लगा लिया। दरअसल, मोहम्मद नवाज की गेंदबाजी पर हार्दिक तेजी से रन के लिए भागे और पाक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान से जा टकराए। माहौल गर्मा-गर्मी वाला हो सकता था, लेकिन हार्दिक ने इसे ठीक तरह से संभालते हुए रिजवान को गले लगाया। ऐसा लग रहा था मानो दोनों काफी पुराने दोस्त हों।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा आउट हो गए। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरे और अपनी पहली ही गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद अगली गेंद पर हार्दिक ने हिट तो किया, लेकिन कोई रन नहीं लिया। आखिरी तीन गेंद में भारत को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। फिर कार्तिक ने हार्दिक की ओर देखा और हार्दिक ने फुल ऑन फिल्मी स्टाइल में कार्तिक की ओर इशारा करते हुए कहा- मैं हूं ना। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जीत के बाद कार्तिक ने झुककर हार्दिक को सलाम किया।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।