Tuesday, 3 November 2026

दीपिका के ‘बेशरम रंग’ पर हिना खान और कनिका मान का डांस हुआ वायरल! डांस मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

दीपिका के ‘बेशरम रंग’ पर हिना खान और कनिका मान का डांस हुआ वायरल! डांस मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

Besharam Rang Viral: दीपिका का नया गाना ‘बेशरम रंग’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने पर एक्ट्रेस हिना खान और कनिका मान ने शानदार डांस मूव्स दिखाए. देखिए

Pathan New Song Besharam Rang: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ आते ही वायरल हो गया है. ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. ‘बेशरम रंग’ में भगवा बिकिनी पहने दीपिका का जहां कई लोग विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे इस गाने पर अपने शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं. सिलेब्रिटी इंस्टाग्राम पर इस गाने पर रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. टीवी की स्टाइलिश हिना खान और क्यूट अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली कनिका मान ने पठान के इस गाने ‘बेशरम रंग’ पर शानदार डांस किया है, जो बार-बार देखा जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)


टीवी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल हिना खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़तीं. अब हिना खान ने दीपिका पादुकोण के नए गाने ‘बेशरम रंग’ पर अपनी अदाएं दिखाकर फैंस को दीवाना बना दिया है. हिना खान ने वन शोल्डर गोल्डन ड्रेस में शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं. उन्होंने दीपिका के स्टेप्स को भी अपने अंदाज में कॉपी किया है. हिना ने आंखों का ऐसा जादू चलाया है कि फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं. हिना के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं

एक्ट्रेस कनिका मान ने भी पठान के नए गाने ‘बेशरम रंग’ पर अपने शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं. कनिका मान बर्फ से खेलते हुए अपनी सिजलिंग अदाओं से पारा बढ़ा रही हैं. ठंड में हुडी शर्ट और ब्लैक जैगिंग पहने कनिका शानदार फेस एक्सप्रेशन दे रही हैं. कनिका के इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं.

आपको बता दें सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर #bycottpathaan ट्रेंड कर रहा है. लोग फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की भगवा बिकिनी और शाहरुख की ग्रीन शर्ट को धर्म से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं दीपिका के सलाम करने के अंजाद का भी विरोध किया जा रहा है. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने को लेकर अपना विरोध जताया है, जिसके बाद दीपिका और शाहरुख से जुड़े पुराने विवादों पर भी कमेंट्स किए जा रहे हैं. हालांकि इससे फिल्म को पब्लिसिटी भी मिल रही है.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।