Tuesday, 3 November 2026

कैसी होगी पृथ्वी पर ली गई आख़िरी Selfie ? AI ने बनाई पृथ्वी के आख़री इंसानों की तस्वीरें

कैसी होगी पृथ्वी पर ली गई आख़िरी Selfie ? AI ने बनाई पृथ्वी के आख़री इंसानों की तस्वीरें

कुदरत का कानून है- जो बना है वो एक दिन नष्ट होगा. इसी कुदरत के कानून को ही सभी धर्म के लोग अपने-अपने हिसाब से मोडिफ़ाई कर लेते हैं. इसका सीधा अर्थ ये भी है कि पृथ्वी का भी अंत होगा. गौरतलब है कि हम इंसान अपनी गतिविधियों से अंत के प्रति तेज़ी से कदम बढ़ा रहे हैं. पृथ्वी के आखिरी पल कैसे होंगे या हम इंसान कैसे दिखेंगे, ये ख्याल भी कई लोगों के मन में और खासकर विज्ञान में रूचि रखने वालों के मन में आया ही होगा. AI ने इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है.

Daily Mail की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने DALL-E AI नामक सिस्टम तैयार किया है. Robot Overloads नामक टिकटॉक अकाउंट ने पृथ्वी के खत्म होने के समय इंसान कैसे दिखेंगे, ये पता कर लिया है. AI से पूछा गया कि पृथ्वी की आखिरी तस्वीर कैसी होगी, जो जवाब सामने आए वो महा भयंकर थे.

DALL-E AI ने जो रिज़ल्ट जारी किए वो किसी भयंकर सपने से भी भयंकर है. रिज़ल्ट में इंसान फ़ोन लिए खड़ा है और उसके पीछे तबाही मची हुई है. आसमान से बमबारी हो रही है, तूफ़ान उठ रहे हैं. शहर जल रहे हैं. तस्वीरों में कोई इंसान नज़र नहीं आए और उनकी जगह पर सेल्फ़ी लेते ज़ॉम्बी नज़र आए.

तस्वीरों और वीडियो से ये साफ़ हो गया कि ग्लोबल वॉर्मिगं और क्लाइमेट चेंज की वजह से भी बहुत तबाही मची है. पृथ्वी की आखिरी सेल्फीज़ काफ़ी कुछ सोचने पर मजबूर करती है. इंसानों की जगह, कंकाल नज़र आ रहे हैं और शहर खाक हो चुके हैं. हो सकता है इंसानों ने पृथ्वी छोड़ दी हो और किसी दूसरे ग्रह पर बस गए

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।