Tuesday, 3 November 2026

तेंदुलकर परिवार में बजी शहनाई, सिर पर पगड़ी बंधवाते दिखे सचिन तो सारा ने लगाई हाथों में मेहंदी

तेंदुलकर परिवार में बजी शहनाई, सिर पर पगड़ी बंधवाते दिखे सचिन तो सारा ने लगाई हाथों में मेहंदी

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई उम्दा रिकॉर्ड बनाए हैं। वे आज क्रिकेट की दुनिया से भले दूर चले गए हो लेकिन फैंस के दिल के हमेशा करीब हैं। सचिन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सचिन शादी में सिर पर पगड़ी बंधवाते दिखाई दिए। वहीं उनकी बेटी सारा हाथों में मेहंदी लगाए नजर आई।

यह देसी लुक सचिन के ऊपर काफी जम रहा था। उन्होंने पगड़ी बनवाते हुए अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। फैंस को सचिन का यह देसी अंदाज बड़ा पसंद आया। वही सारा भी ट्रेडिशनल लुक में काफी सुंदर दिखाई दी। अब यदि आप सोच रहे हैं कि सचिन अपनी बेटी की शादी में इतना सज धज के तैयार हुए हैं तो आप पूरी तरह सही भी नहीं हैं और पूरी तरह गलत भी नहीं हैं।

दरअसल सचिन अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल हुए। सचिन के बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा ने हाल ही में शादी रचाई। इसी शादी में सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा आए थे। हालांकि शादी में सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर नहीं आया। अर्जुन ने हाल ही में स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर डाली थी। शायद वह अपने अभ्यास में ही बिजी रहा।

सचिन ने अपना पगड़ी बनवाते हुए वीडियो साझा किया और फैंस को बताया कि “मैं अपने बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में आया हूं। उसी के लिए पगड़ी पहन रहा हूं। ट्रेडिशनल तैयारी।” सचिन की इस पोस्ट पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस पर युवराज सिंह ने भी कमेंट किया और लिखा ’ऑय सचिन कुमार आहे’।

सचिन की बेटी सारा भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर बहन करिश्मा की शादी की जानकारी दी। सारा ने अपना और करिश्मा का हाथों में मेहंदी लगाए फोटो साझा किया। तस्वीर में दोनों बहने कैमरे के सामने मेहंदी दिखाती नजर आई। सारा ने इस तस्वीर के साथ लिखा ’मेरी बहन की शादी।’ फैंस को सारा का यह देसी लुक काफी पसंद आया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन कुल चार भाई बहन है। उनके पिता स्कूल में टीचर थे। सचिन अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई बहनों को देते हैं। नितिन तेंदुलकर सभी भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। इसके बाद अजीत तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन को क्रिकेट की दुनिया में लाने का क्रेडिट उन्हीं को जाता है। सचिन की एक बहन भी है जिसका नाम सविताई तेंदुलकर है। सचिन जब रिटायर हुए थे तो उन्होंने अपने सभी भाई बहनों को धन्यवाद दिया था। इन सभी ने सचिन के करियर में अहम भूमिका निभाई।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।