Tuesday, 3 November 2026

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा छोटू भैया बैट बॉल खेलो, इससे पहले ऋषभ पंत ने भी कहा था

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा छोटू भैया बैट बॉल खेलो, इससे पहले ऋषभ पंत ने भी कहा था

इन दिनों ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच की कहासुनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है! पिछले कुछ समय से लगातार ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के अफेयर की खबरें छपती रही है! मीडिया ने छापा था कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं! मगर जिस तरीके से आप दोनों एक दूसरे को खरी-खोटी सुना रहे हैं! उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद यह डेटिंग नहीं कर रहे थे!

मामला दोनों के बीच कुछ और ही था! एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने कहा था कि एक क्रिकेटर है जिनका नाम आरपी है! उन्होंने पूरा नहीं बताया था बल्कि इसे शार्ट में आरपी कहा था! आर पी का मतलब लोगों ने ऋषभ पंत ही निकाला! उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह खिलाड़ी मुझसे मिलना चाहता था और मुझसे मिलने के लिए मेरी बालकनी में आ गया था और उस दौरान मै काम करके आई थी तो थक कर सो गई थी और मुझे पता नहीं चला! उस क्रिकेटर ने मुझे 19 बार कॉल किया था! इसके बाद जब मुझे पता चला तो मुझे भी काफी बुरा लगा और मैंने उसे मिलने के लिए मुंबई बुलाया था!

जब उर्वशी रौतेला ने यह बयान दिया तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लोग थोड़ा सा नाम पाने के लिए बड़े-बड़े झूठ बोले देते हैं! उनका सीधा निशाना उर्वशी रौतेला पर ही था !

हालांकि उन्होंने कहीं नाम नहीं लिखा! इसके साथ ही उन्होंने हैश टैग में लिखा कि मेरा पीछा छोड़ दो बहन! हालांकि ऐसा लिखने के बाद ऋषभ पंत ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया! मगर तब तक लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिए थे और यह उनकी पोस्ट वायरल होने लगे! इसके बाद उर्वशी रौतेला ने जवाब देते हुए कहा कि छोटू तुम बैट बॉल खेलो!

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।