Tuesday, 3 November 2026

Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, अंबानी परिवार खुशी से झूमता आया नजर, देखें वीडियो

Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, अंबानी परिवार खुशी से झूमता आया नजर, देखें वीडियो

Isha Ambani Baby First Look: अंबानी परिवार के लिए आज का दिन काफी यादगार है। उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों को जन्म के बाद पहली बार भारत वापस आई हैं। दोनों अपने जीवन का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं। दोनों को 19 नवंबर को जुड़वा बच्चे हुए हैं।

ईशा अंबानी ने कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है

ईशा ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है। दोनों पहली बार भारत वापस आए हैं। दोनों के वापस आने की खुशी में घर को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं दोनों का भव्य स्वागत भी किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नीता अंबानी इस अवसर पर फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने नजर आई। वहीं उन्होंने ट्राउजर और जींस पहन रखी थी। वह बहुत खुश नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर स्माइल भी थी।

12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी। एक तरफ जहां शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे डांस करते नजर आए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन और दूसरे सितारे भी इस पार्टी में जबरदस्त इंजॉय करते नजर आए थे।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।