Tuesday, 20 October 2026

41 साल की उम्र में फिर दुल्हन बनी श्वेता तिवारी… वायरल हो रही हैं शादी की ये फोटो

41 साल की उम्र में फिर दुल्हन बनी श्वेता तिवारी… वायरल हो रही हैं शादी की ये फोटो

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर रातो-रात लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी छाई रहती हैं. ये अभिनेत्री अपनी जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं.

अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी एक फोटो के कारण सुर्ख़ियों में आई हैं. उनकी ये फोटो उनके एक सोशल मीडिया फेन पेज द्वारा शेयर की गई हैं जोकि अब आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.दरअसल वायरल फोटो में वह दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो में लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ हैं. उन्होंने फोटो में गोल्डन ज्वेलरी भी कैरी की हुई हैं. श्वेता फोटो में किसी की गोद में बैठी है. उनकी ये फोटो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं और लगातार इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट आ रहे हैं.

श्वेता की फोटो देखकर कई लोगों का मानना हैं कि एक्ट्रेस ने तीसरी शादी कर ली हैं लेकिन सच्चाई ये नहीं हैं. दरअसल ये तस्वीर टीवी सीरियल ‘मेरे डेड की दुल्हन’ के सेट की हैं.इस सीरियल में वह अभिनेता वरुण बडोला से शादी करती हुई नजर आ रही हैं लेकिन श्वेता की इस फोटो को कुछ लोग असली मान रहे हैं.

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ की बाते करें तो उन्होंने दो शादियाँ की हैं लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी दोनों की शादियाँ असफल रही हैं.श्वेता ने महज 18 वर्ष की उम्र साल 1998 में टीवी अभिनेता राजा चौधरी से शादी की थी. जिससे उन्हें एक बेटी पलक तिवारी भी हैं. लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था.

राजा से तलाक के बाद श्वेता की लाइफ में अभिनव कोहली की एंट्री हुई. दोनों ने साल 2014 में शादी की और एक बेटे के पेरेंट्स भी बने लेकिन शादी के पांच साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।