Tuesday, 10 November 2026

कौन हैं पूजा ददलानी जो दिन-रात शाहरुख़ के लिए करती है मेहनत? हर महीने कमाती है करोड़ों रुपए

कौन हैं पूजा ददलानी जो दिन-रात शाहरुख़ के लिए करती है मेहनत? हर महीने कमाती है करोड़ों रुपए

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। शाहरुख खान का परिवार भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। वहीं शाहरुख खान के साथ अक्सर एक महिला नजर आती है जो उनके छोटे से छोटे और बड़े से बड़े काम को देखती है। किसी भी इवेंट, पार्टी, फंक्शन या फिर आईपीएल तक में ये महिला उनके साथ पहुंचती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली यह महिला कौन है और क्या करती है? तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत हसीना के बारे में..

शाहरुख़ के छोटे से छोटे काम का रखती ख्याल

दरअसल, ये महिला कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की मैनेजर है जिनका नाम पूजा ददलानी है। बता दे पूजा ददलानी अक्सर शाहरुख खान की परछाई बनकर रहती है। यह एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक हमेशा शाहरुख खान के साथ नजर आती है। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान भी अक्सर पूजा ददलानी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं

बता दे पूजा ददलानी साल 2012 से शाहरुख खान का काम देख रही है। वह शाहरुख खान के ब्रांडस के साथ कनेक्ट और कंपनियों के साथ लीगल और बिजनेस रिलेटेड इंगेजमेंट से जुड़े काम का ख्याल रखती है।

वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल हुई थी तब भी पूजा ददलानी ने अकेले ही सारा काम संभाला था। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर आर्यन खान को छुड़ाने की पूरी कोशिश की थी। इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो पूजा आर्यन खान के लिए रोती हुई भी नजर आई थी।बता दें, पूजा शाहरुख खान के अन्य कामों के साथ-साथ उनकी आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को भी मैनेज करने का काम करती है। ऐसे में पूजा ददलानी काफी पॉपुलर हो चुकी है।

इतना ही नहीं बल्कि करण जौहर, जूही चावला, अनुष्का शर्मा जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ उनका उठना -बैठना होता है। शाहरुख खान की सबसे लॉयल एंप्लॉय होने की वजह से पूजा ददलानी किसी सेलब्स से कम नहीं है और खुद भी करोड़ों की मालकिन है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।