Tuesday, 10 November 2026

कौन हैं आकांक्षा शर्मा? जिन्हे Tiger Shroff कर रहे हैं डेट!

कौन हैं आकांक्षा शर्मा? जिन्हे Tiger Shroff कर रहे हैं डेट!

गॉसिप वर्ल्ड में इन दिनों बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का नाम टॉप पर है। पिछले दिनों दिशा पाटनी संग उनके ब्रेकअप की खबरों के चलते वह सुर्खियों में रहे और उनकी लव लाइफ को लेकर ताजा अपडेट है। खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। जानें इस हसीना को डेट करनी की खबरों पर टाइगर श्रॉफ ने क्या कहा

कौन हैं आकांक्षा शर्मा:कई डांस वीडियोज में नजर आईं आकांक्षा शर्मा हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘कैसेनोवा’ और ‘आई एम ए डिस्को डांसर 2.0’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। इसके अलावा आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियोज में थिरक चुकी हैं, इनमें बादशाह का हिट पार्टी सॉन्ग जुगनू भी शामिल है। बता दें आकांक्षा ने इंडस्ट्री में बतौर मॉडल एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी आकांक्षा कई डांसिंग नंबर्स पर थिरक चुकी हैं। महेश बाबू और वरुण धवन जैसे एक्टर्स के साथ कई एड फिल्म में दिख चुकी हैं। बता दें आकांक्षा ने साल 2020 में साउथ फिल्म त्रिविक्रम से फिल्मों में डेब्यू किया था।

डेटिंग की खबरों पर टाइगर का जवाब? टाइगर श्रॉफ को अकसर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कम बात करते ही देखा गया है। वह जीतना हो सके शोबिज इंडस्ट्री से अपनी पर्सनल लाइफ को दूर ही रखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ वह कई बार साथ गए लेकिन एक्टर ने कभी भी रिलेशनशिप में रहने की बात को नहीं कबूला। अब जब उनसे आकांक्षा शर्मा को डेट करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंनें इन खबरों का गलत बताते हुए कहा, ये सच नहीं है। बता दें साल 2020 में आकांक्षा ने टाइगर के बर्थडे पर उनके साथ फिल्माए गए एक वीडियो को शेयर कर बधाई दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आकांक्षा टाइगर के साथ डांस प्रेक्टिस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैपशन में आकांक्षा ने टाइगर को सुपरस्टार बताया था। एक्ट्रेस की बधाई पर टाइगर का रिप्लाई भी आया था।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिलेशनशिप की खबरें लंबे अरसे से छाई हुईं थी। खबरों की माने तो एक्टर्स पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों का इस साल के शुरुआत में ही ब्रेकअप होने के अपडेट मिले हैं। खबरों के मुताबिक, टाइगर और दिशा के रिश्ते में 1 साल से उतार-चढ़ाव आ रहे थे। हालांकि पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हुए कि दोनों ने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें कि दोनों सबसे पहले बेफिक्रा गाने में नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों की फिल्म बागी 2 रिलीज हुई थी। फिर दिशा, टाइगर की फिल्म बागी 3 के गाने में भी नजर आई थीं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।