Tuesday, 10 November 2026

दुबई पहुंची अनुष्का संग विराट ने रोमांटिक सेल्फी शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, बोले जल्दी ही दूसरा…

दुबई पहुंची अनुष्का संग विराट ने रोमांटिक सेल्फी शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, बोले जल्दी ही दूसरा...

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए लीग मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खराब पारी नहीं खेली, लेकिन जिस तरह की उम्मीद उनसे की जा रही थी उनके बल्ले से वैसी पारी तो नहीं निकली। विराट कोहली ने इस मैच में 34 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का व 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए |

एशिया कप का दूसरा मैच हॉन्ग कॉंग के साथ था और इस बार कोहली अलग मूड में नज़र आये | उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्ध शतक मार दिया | यह उनका एशिया कप 2022 में पहला अर्ध शतक था |

इसी बीच अगले मैच से पहले उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनका साथ देने दुबई पहुंच गयी |विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने लंबे समय के बाद एक प्यारी सी सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट पर फैंस के भी रिएक्शन मिल रहे हैं।

सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने उम्मीद की और फैंस को विश्वास दिलाया की अगले ही मैच में उनका दूसरा अर्ध शतक आने वाला है| सभी को पता है कि काफ़ी दिन से रन मशीन कहलाने वाले कोहली अपनी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन हाल के ही दो मैच में उन्होंने काफ़ी हद तक अपनी लय पकड़ ली है | अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी पुरानी धमाकेदार फॉर्म फिर पा सकेंगे |

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।