Viral Video: अर्जुन कपूर से भी भरा मलाइका अरोड़ा का दिल ! कहा – अब इस लड़के को करना चाहती हूं डेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में मलाइका की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मलाइका कभी अपने रिलेशनशिप के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक वीडियो है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गया है। फैंस को उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं

अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में मलाइका पैप्स को पोज़ देती नज़र आ रही हैं। मलाइका ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। उनकी ये ड्रेस कंधे के एक तरफ से काफी ज्यादा ओपन थी। वहीं मलाइका की इस ड्रेस में नीचे छोटा-सा घेर देखने को मिल रहा है। उनका ये लुक कमाल का है। पैप्स से तस्वीरें क्लिक करवाते समय एक छोटा-सा बच्चा मलाइका के सामने आ जाता है जिसके बाद मलाइका उससे हाथ मिलाती हैं और पूछती हैं कि क्या वो उनके आज के डेट हैं, जिस पर वो बच्चा हां कह देता है। फिर मलाइका कहती हैं कि ये बच्चा खो तो नहीं गया है। जिसके बाद उस बच्चे को मलाइका के पास से हटा दिया जाता है। मलाइका बच्चे को देखकर काफी ज्यादा खुश हो जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस मजेदार कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि मलाइका ने अर्जुन को छोड़ दिया है और वो इस बच्चे को डेट कर रही हैं। बता दें कि मलाइका बीते काफी सालों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद आती हैं। दोनों कलाकार आए दिन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के सहारे से प्यार लुटाते नज़र आते हैं।