Wednesday, 11 November 2026

VIDEO: भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, भोजपुरी इंडस्ट्री मचा हंगामा..

VIDEO: भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, भोजपुरी इंडस्ट्री मचा हंगामा..

पिछले दिनों भोजपुरी फिल्मों की ऐक्ट्रेस तृषा कर मधु (Trisha Kar Madhu) का एक प्राइवेट एमएमएस (Trisha Kar Madhu MMS) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह अपने कथित ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ नजर आ रही थीं। अब तृषा के बाद एक और भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का प्राइवेट वीडियो (Priyanka Pandit private video) इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तृषा के बाद प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।

प्रियंका पंडित ने भोजपुरी में ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छाधारी’, ‘आवारा बालम’, ‘कर्म युग’ और ‘तोड़ दुश्मन की नली राम और अली’ जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रियंका का प्राइवेट वीडियो कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर नजर आ रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका का यह वीडियो काफी पुराना है मगर अब तृषा का एमएमएस लीक होने के बाद इसे फिर से शेयर किया जा रहा है।

एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के इरादे से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। प्रियंका ने यह भी दावा किया है कि यह वीडियो उनका नहीं है और इसमें नजर आ रही लड़की कोई और है। अब प्रियंका के दावे में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अभी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं। अब वह फिल्म ‘दिल मत देना मेरी सौतन को’ और ‘पुलिसगीरी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह किशन राय, संचिता बनर्जी, गार्गी पंडित, कनक पांडे, निशा दुबे और प्राची सिंह के साथ फिल्म ‘पांच मेहरिया’ में भी नजर आएंगी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।