images 1

अनुष्का शर्मा हाल ही पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंची थीं। वहां उन्होंने नीम करोली बाबा समाधि स्थल पर जाकर पूजा की और आशीर्वाद लिया। दिसंबर 2022 में भी अनुष्का और विराट नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए उत्तराखंड के कैंची धाम गए थे। अब वृंदावन ट्रिप से अनुष्का-विराट और उनकी बेटी वामिका का बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वामिका की क्यूट शरारतों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

वायरल वीडियो में Anushka Sharma और Virat Kohli पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अनुष्का और Vamika Kohli को भगवान के आशीर्वाद के रूप में चुनरी ओढ़ाई जाती है। वामिका का 11 जनवरी (Vamika Birthday) को दूसरा बर्थडे भी है। वामिका 11 जनवरी 2021 में पैदा हुई थीं। अनुष्का और विराट कोहली हाथ जोड़े पूजा में लीन नजर आए, वहीं वामिका ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पूजा के बाद अनुष्का ने साष्टांग प्रणाम किया और इसके बाद विराट बेटी वामिका को गोद में लेकर उठ खड़े हुए।

वामिका का यह प्यारा सा वीडियो देख फैंस का दिन बन गया है। हालांकि इस वीडियो में वामिका के चेहरे को हार्ट इमोजी से छुपाया गया है। वीडियो के अलावा अनुष्का एंड फैमिली के वृंदावन ट्रिप के कुछ फोटोज भी सामने आए थे। लेकिन उनमें वामिका कहीं नजर नहीं आई थीं। पर इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वीडियो पर कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा है, ‘विराट और अनुष्का केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां गए थे और वहां वह पूरे सत्संग में शामिल रहे।’ एक और फैन ने लिखा है, ‘भगवान इस फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखे। वामिका बहुत क्यूट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @virushka_always1801


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बुधवार सुबह यानी 4 जनवरी को वृंदावन पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इसके बाद दोनों ने नीम करोली बाबा के आश्रम में एक घंटे तक मेडिटेशन किया।अनुष्का और विराट दोनों ही बाबा नीम करोली को बहुत मानते हैं। हाल ही अनुष्का और विराट दुबई से न्यू ईयर सेलिब्रेट करके लौटे थे। अनुष्का अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग खत्म करने के बाद वहां गई थीं।