Tuesday, 10 November 2026

स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, देखिए यह तस्वीरें

स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, देखिए यह तस्वीरें

स्वरा भास्कर अपने शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी शादी की चर्चा बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है। फिल्मी दुनिया से संबंध रखने वाली स्वरा भास्कर के पति राजनीति से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उनके यहां 4 दिनों से शादी फंक्शन आयोजित हो रहा है।

फार्म हाउस पर 16 मार्च को रिसेप्शन पार्टी में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शरीक हुई। रिसेप्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और शशि थरूर से लेकर जया बच्चन सहित तमाम दिग्गज शामिल हुए।

बता दें कि स्वरा भास्कर ने शाही अंदाज में करीबियों और दोस्तों को शादी की पार्टी दी। स्वरा पति का हाथ थामे नजर आईं। दंपति ने खूब रोमांटिक पोज में फोटो क्लिक करवाए। इस दौरान स्वरा भास्कर लहंगे में काफी जंच रहीं थी।

स्वरा की शादी की रिसेप्शन उनके नाना के दिल्ली फार्महाउस में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के नाना चाहते थे कि कि वह अपने घर से नातिन की शादी करवाए। स्वरा ने इसी वर्ष जनवरी में कोर्ट मैरिज शादी की थी। कुछ वक्त पहले कपल ने हर्षोल्लाससे कोर्ट मैरिज की और विवाह की घोषणा की।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।