Maharani S2: ‘ई नया बिहार है, रानी भारती का बिहार है..’, कैसा है हुमा कुरैशी की ‘महारानी 2’ का ट्रेलर?

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की अपकमिंग वेबसीरीज महारानी 2 का ट्रेलर (Maharani S2 Official Trailer) सोशल मीडिया पर पसंद किया…

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की अपकमिंग वेबसीरीज महारानी 2 का ट्रेलर (Maharani S2 Official Trailer) सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। हुमा कुरैशी एक बार फिर ओटीटी पर ‘महारानी’ बनकर लौटने को तैयार हैं। राजनीति से प्रेरित इस सीरीज के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसके बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हुमा पिछले काफी समय से वेब सीरीज ‘महारानी’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं।

2 मिनट 35 सेकेंड के ट्रेलर में दर्शकों को बांधे रखने वाली कई पहलू मौजूद हैं। जिन्होंने इस वेब सीरीज के पहले हिस्से को देखना है वो जरूर जानते हैं कि रानी भारती का किरदार निभाने वालीं हुमा कुरैशी कैसे बिहार की मुख्यमंत्री बनीं और कैसे किस्मत से मिले मौके पर उन्हें लालच आया और फिर वो राजनीति कि बिसात बैठाने लगीं। इस सीरीज को पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ाया गया है, जहां एक ओर पुराने किरदार नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ नए किरदारों की भी एंट्री है।

ई नया बिहार है….’ई नया बिहार है, रानी भारती का बिहार है’ और ‘जब जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं, बिहार आपको झटका देता है’जैसे कुछ दमदार डायलॉग्स भी ट्रेलर में मौजूद हैं। करीब ढाई मिनट के ट्रेलर में देखने को मिला है कि एक ओर जहां सोहम शाह जेल से बाहर आ गया है तो दूसरी ओर रानी भारती की मुसीबतें बाकी वजहों से भी बढ़ गई हैं। ऐसे में क्या ‘रानी भारती’सत्ता में कायम रहती हैं या फिर बिहार उन्हें झटका देता है, ये जानने के लिए सीरीज देखनी होगी।

कब रिलीज होगी ‘महारानी 2’: इस राजनीतिक ड्रामा सीरीज में हुमा कुरैशी के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल, मोहम्मद आशिक हुसैन, इनामुलहक, विनीत कुमार और तनु वद्यिार्थी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘महारानी’ में हुमा कुरैशी एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है।’महारानी 2′ सोनी लिव पर 25 अगस्त को रिलीज होगी।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।