InCollage 20230322 202034278

1991 में आई ऋषि कपूर की फिल्म हिना के गाने काफी फेमस हुए थे। इसके अलावा इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर अवार्ड में भेजी जाने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की एक और खास बात यह थी कि इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री ने मुख्य किरदार निभाया था।

images 2023 03 22T201217.141

फिल्म में हिना का किरदार निभाने वाली पाकिस्तानी अदाकारा जेबा बख्तियार थी। जेबा बख्तियार का जन्म 1962 में पाकिस्तान के क्वेटा में हुआ था। उनके पिता एक बड़े वकील और राजनेता थे।

images 2023 03 22T201249.156

राज कपूर जब हिना फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तभी जेबा बख्तियार को कास्ट किया गया था। हालांकि इसी दौरान राज कपूर का निधन हो गया और इस फिल्म को उनके बेटे रणधीर कपूर ने डायरेक्ट किया। गाना “मैं खुश रंग हीना” काफी प्रसिद्ध हुआ था।

images 2023 03 22T201240.461

बता दें की जेबा बख्तियार ने एक दो बार नहीं बल्कि 4 बार शादी की है। जेबा ने सबसे पहले सलमान वालियानी से 1982 में निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई। लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया।इसके बाद उन्होंने भारतीय एक्टर जावेद जाफरी से शादी की। हालांकि यह शादी एक साली चली और दोनों का तलाक हो गया।

images 2023 03 22T201210.973

इसके बाद जेबा ने सिंगर अदनान सामी से शादी की जो अब भारतीय नागरिक बन चुके हैं। अदनान और जेबा का एक बेटा अजान भी है। जेबा की ये शादी भी दो साल से ज्यादा टिक नहीं पाई। 1997 में दोनों का तलाक हो गया।बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद जेबा ने फिर से पाकिस्तान का रुख कर लिया। वहां, उन्होंने सोहेल खान लेगारी से शादी की। सोहेल कौन हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।