images 2022 11 13T124219.851

मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी अरबाज़ खान के साथ उनका तलाक सुर्खियां बटोरता है तो कभी अर्जुन के साथ उनका रिलेशन। अरबाज़ के साथ एक्ट्रेस के अलग होने की खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। वो जानना चाहते थे कि आखिर वजह क्या थी कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। जिस पर कपल ने उस वक्त कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अरबाज़ की उस आदत पर बात करते नज़र आ रही थी, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरबाज़ की ये आदत ही शायद दोनों के तलाक की वजह बनी।

दरअसल, अरबाज़ और मलाइका ने फराह खान के भाई साजिद खान को एक इंटरव्यू दिया था। जिस दौरान साजिद ने मलाइका से एक्टर की उन आदतों के बारे में पूछा, जिसे वो सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और जिसे वो बिल्कुल नापसंद करती हैं। साजिद के इस सवाल पर मलाइका ने थोड़ा सोचकर बताया, ‘मुझे सबसे ज्यादा तो इनका प्यार करने का तरीका पसंद है। ये कभी अपने प्यार का इजहार नहीं करते, लेकिन मैं फिर भी समझ जाती हूं। शायद ये हमारी बॉन्डिंग का ही नतीजा है। मुझे ये जिस तरह खुश रखते हैं और हमेशा हंसी दिलाते हैं, शायद यही अरबाज की सबसे अच्छी चीज है।’

जिसके बाद उन्होंने अरबाज़ की उस आदत का भी खुलासा किया, जिसे वो पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, ‘अब अगर मैं इनकी सबसे खराब चीज के बारे में बात करूं तो वो है कि ये लापरवाह बहुत हैं। ये किसी भी सामान को घर में कहीं भी रख देते हैं और मैं इससे बहुत परेशान हो चुकी हूं। पहले इनकी लापरवाही फिर भी थोड़ी कम थी, लेकिन अब धीरे-धीरे ये बढ़ती जा रही है।’ अरबाज इसी सवाल पर कहते हैं, ‘मलाइका बहुत सारी चीजों को अच्छे से मैनेज करती हैं। लेकिन मलाइका कभी अपनी गलती नहीं मानती हैं। ये सच में मुझे बहुत परेशान करता है।’

गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज़ ने साल 1998 में एक-दूसरे से शादी की थी। उन्होंने 19 सालों तक एक-दूसरे का साथ निभाया और फिर इतने लंबी रिलेशनशिप के बाद अपने रिश्ते को तोड़ दिया। वो दोनों साल 2016 में एक-दूसरे से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। जिसके बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और ऐसा जुड़ा कि अब तक कायम है। दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका को अर्जुन के साथ कपूर खानदान के घर देखा गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।