images 2023 01 30T010654.891

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी घर नहीं बसा पाए थे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण-निहार पंड्या से लेकर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ तक शामिल हैं |लिव-इन में रहकर भी घर नहीं बसा पाए थे ये सितारे: लिव-इन रिलेशनशिप इन दिनों आम हो चुका है। ज्यादातर लोग अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने के लिए उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का ऑप्शन चुनते हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी ऐसे हैं जो सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि कुछ सितारों ने जहां आगे चलकर घर बसा लिया तो वहीं कुछ बॉलीवुड कपल ऐसे भी रहे जिनका रिश्ता शादी तक बिल्कुल नहीं पहुंच पाया था। वहीं इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों से रूबरू करवाएंगे, जो लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी घर नहीं पाए थे। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे (Sushant Singh Rajput-Ankita Lokhande) से लेकर रणबीर कपूर-कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे करीब छह साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों लिव-इन रिलेशन में थे और इस बात को जाहिर करने से जरा भी नहीं घबराते थे। हालांकि साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

रणबीर कपूर-कटरीना कैफ: रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी एक वक्त पर बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी मानी जाती थी। दोनों का रिलेशनशिप छह साल तक तो चला ही था, साथ ही दोनों लिव-इन में भी रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर : प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक ही बिल्डिंग में रहते थे। लेकिन उनके लिव-इन रिलेशनशिप का राज तब खुला, जब एक्टर आईटी रेड के दौरान एक्ट्रेस के घर में पाए गए थे। हालांकि कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था

टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी: लिव-इन में रहने वालों में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दिशा शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं, जबकि टाइगर श्रॉफ शादी में कोई जल्दबाजी नहीं चाहते थे। यह बात ही दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी थी।

अभय देओल-प्रीति देसाई: एक्टर अभय देओल और प्रीति देसाई लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। इस बात का खुलासा खुद अभय देओल ने ‘इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ में किया था। लेकिन कुछ सालों में ही दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये थे।

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। दोनों मीडिया के सामने भी इस बात को जाहिर करने से नहीं घबराते थे। लेकिन 9 साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।

राजेश खन्ना-टीना मुनीम: राजेश खन्ना एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से अलग होने के बाद टीना मुनीम के नजदीक आ गए थे। दोनों को लेकर कहा जाता है कि वे सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती: अंकिता लोखंडे के अलावा सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन एक्टर के निधन के छह दिन पहले ही वह अपने घर जाकर रहने लगी थीं। उनके इस कदम ने काफी सवाल भी खड़े किये थे।

दीपिका पादुकोण-निहार पंड्या: रणबीर कपूर को डेट करने से दीपिका पादुकोण एक्टर निहार पंड्या के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों सालों तक लिव-इन में भी रहे थे। लेकिन ‘ओम शांति ओम’ के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये थे