images 53

‘तवायफ’ यह शब्द सुनते ही हर किसी के कान खड़े हो जाते हैं। इन्हें लेकर हर किसी के मन में अलग–अलग ख्याल आते हैं। कोई इनसे घृणा करता है तो कोई इनसे मिलने का सपना देखता है। वहीं कुछ इन्हें जिस्मफरोशी के दलदल से निकलना चाहते हैं। बहुत से लोग इनकी लाइफ को लेकर उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने कई बार बड़े पर्दे पर इनकी कहानियां दिखाई है। आज हम आपको उन हिरोइनों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने तवायफ के रोल में जान फूंक दी।

images 50

दुनिया की सबसे सुंदर मिला चुकी ऐश्वर्या राय भी खुद को तवायफ का रोल करने से रोक नहीं पाई। उन्होंने साल 2006 में फिल्म उमराव जान में एक वेश्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दमदार एक्टिंग की थी। फिल्म के गाने ऐश्वर्या का डांस, उनकी अदाकारी, उनका लुक, सब कुछ लोगों को बड़ा पसंद आया था। एक तरह से ऐश्वर्या ने इस किरदार को इतना जीवंत बना दिया था कि लोग उनके कायल हो गए थे।

images 48

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने साल 1978 में फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में वेश्या का रोल किया था। इस फिल्म का गाना ‘सलामे इश्क मेरी जान’ बड़ा लोकप्रिय हुआ था। रेखा ने इस किरदार को बड़ी ही शिद्दत के साथ निभाया था। थिएटर में लोग उनकी अदाकारी देखकर तालियां और सीटियां बजाया करते थे। यह फिल्म रेखा के कैरियर की काफी महत्वपूर्ण और बड़ी फिल्में भी मानी जाती है। रेखा की एक्टिंग की बदौलत लोग आज भी इस फिल्म के गाने को याद रखते हैं।

images 1

माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी कलाकार भी एक तवायफ का रोल कर चुकी है। उन्होंने साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में पारा जान का किरदार निभाया था। फिल्म में लोगों को शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के बीच की केमस्ट्री बड़ी पसंद आई थी। फिल्म में माधुरी का डायलॉग बोलने का अंदाज बड़ा ही मदहोश करने वाला था। वह तवायफ के रोल में काफी सुंदर भी लग रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय की थी लेकिन सारी महफ़िल माधुरी लूट ले गई थी।

आलिया भट्ट नए जमाने की भर्ती हुई एक्ट्रेस है। उन्होंने बीते साल फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में तवायफ का रोल कर तहलका मचा दिया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया ने बहुत ही दमदार अभिनय किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। यह आलिया के फिल्मी करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक थी।