बॉलीवुड के इन सितारों ने कर ली बेटी की उम्र की लड़की से शादी, एक ने तो 14 साल छोटी अभिनेत्री के साथ…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जितने भी कपल्स हैं उनकी लव स्टोरी के पीछे कोई ना कोई खास बात या खास किस्से जरूर होते हैं। लेकिन आज हम इंडस्ट्री के कपल्स के बीच की उम्र के अंतर के बारे में बात करने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड के मशहूर कपल्स के बीच कितना एज गैप है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी काफी ज्यादा मशहूर है जो कि हम सोशल मीडिया के जरिए भी देख सकते हैं। बता दें दोनों में करीब 9 साल का अंतर है। जेनेलिया रितेश से 9 साल छोटी है लेकिन फिर भी दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

images 2023 05 07T003011.597

 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

शादी के बाद से ही कैटरीना कैफ और विकी कौशल की जोड़ी काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बनी रही और लोगों को भी इनका ढेर सारा प्यार मिला। वही दोनों के बीच के एज गैप की बात की जाए तो दोनों में 5 साल का अंतर है। कैटरीना विकी कौशल से करीब 5 साल बड़ी है लेकिन दोनों का नाम इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों की लिस्ट में शामिल है।

images 2023 05 07T003031.229

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

हाल ही में हुई कियारा और सिद्धार्थ की शादी के बाद दोनों काफी चर्चा का विषय बने रहे और इन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी। बता दे कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा से 7 साल छोटी है लेकिन दोनों में इतना एज गैप दिखाई नहीं देता है। वही दोनों की जोड़ी को फैंस का काफी ज्यादा प्यार भी मिलता है।

images 2023 05 07T003142.667

 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एवरग्रीन जोड़ियों में से एक है। साथ ही दोनों एक साथ बेहद ही कमाल के दिखाई भी देते हैं। बता दे दोनों में करीब 2 साल का अंतर है वही बात करें जोड़ी की तो फैंस के द्वारा इन्हें काफी ज्यादा प्यार मिलता है। साथ ही दोनों की जोड़ी सुपर डुपर हिट भी बताई जाती है।

images 2023 05 07T003202.888

 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक है। बता दे दोनों के लुक्स और दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा बेहद ही पसंद किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी फैंस इन पर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। वही बात करें एज गैप की तो मीरा शाहिद से 14 साल छोटी है। यह बात जानकर जहां इनके फैंस हैरान होते हैं तो वही दोनों की जोड़ी में इतना प्यार देखकर भी खुश होते भी नजर आते हैं। मीरा और शाहिद की जोड़ी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियों में से एक है।