InCollage 20221203 221759622 1

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनके सीरीयल्स के दीवाने हैं। एकता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सीरियल्स कत हैं। उन्होंने नॉर्मल सीरियल्स के साथ-साथ सूपर नैचुरल सीरियल्स भी बनाए हैं। जिसमें नागिन जैसे कुछ सीरियल्स का नाम शामिल है। बता दें कि एकता कपूर के साथ कई कलाकारों ने काम किया है। साथ ही कई ऐसे भी कलाकार हैं, जिनकी एकता के साथ नहीं बनती। कहा जाता है कि जो भी एकता के साथ टकराता है, वो इंडस्ट्री में नहीं चल पाता।

स्मृति ईरानी और एकता कपूर के बीच झगड़े की वजह: सबसे पहले नाम आता है स्मृति ईरानी का। एक्ट्रेस ने एकता कपूर के जाने-माने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम किया था। किसी कारण वश दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ और स्मृति ने शो को छोड़ दिया। उनके शो को छोड़ते ही टीआरपी गिरने लगी। जिसके बाद एकता कपूर ने स्मृति को मना कर वापस शो में रखा।बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम कर चुके रौनित रॉय के साथ भी एकता कपूर की खट-पट हो चुकी है। लेकिन बाद में रौनित उनके कुछ सीरियल्स में नज़र आए थे।

प्राची देसाई से भी नहीं बनती एकता कपूर की: एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एकता कपूर के शो ‘कसम से’ में काम किया था। जिसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ और दोनों ने एक-दूसरे का चेहरा देखना भी बंद कर दिया। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और एकता ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में प्राची को काम दिया।

मशहूर एक्टर राजीव खंडेलवाल और एकता कपूर अच्छे दोस्त थे। लेकिन एक बार राजीव ने ये कह दिया था कि वो एकता कपूर के अलावा भी इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बन सकते हैं। जिसके वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया।एक्टर पुलकित सम्राट ने एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लक्ष्य का किरदार निभाया था। शो के दौरान ही पुलकित ने एकता पर पेमेंट से जुड़ा आरोप लगाया था।

बता दें कि इजाज खान भी एकता कपूर के कई शो में नज़र आए हैं। लेकिन जब से अनीता हसनंदानी के साथ उनका ब्रेकअप हुआ है, तब से एकता भी उनसे दूर हो गई हैं।पार्थ समथान और विकास गुप्ता दोनों के बीच का मन-मुटाव काफी ज्यादा पॉपुलर है। एकता ने हमेशा विकास का साथ दिया। जिसके चलते पार्थ के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते नहीं हैं।

एक बार मशहूर एक्टर कुशाल टंडन ने एकता के शो ‘नागिन 3’ का मज़ाक उड़ा दिया था। जो बात एकता को नहीं भाई थी। लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ नॉर्मल है।फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में जब एकता ने प्राची को रोल दिया, तब एकता की दोस्त अनीता हसनंदानी को काफी बुरा लगा। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया और एकता ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में अनीता को काम दिया।

आमना शरीफ के साथ भी एकता की लड़ाई हो चुकी है। आमना ने एकता के शो ‘कहीं तो होगा’ से डेब्यू किया था। लेकिन किसी कारण वश दोनों के बीच मन-मुटाव शुरु हो गया था। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है।एक्टर मिहीर वीरानी ने एकता के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम किया था। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिसके कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है।