images 2023 01 06T233104.230

कहते हैं उम्र बस एक नंबर होता है। आपका दिल जवान होना चाहिए। इस कहावत को बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने बहुत सिरियसली ले लिया। यही वजह है कि वह बुढ़ापा आने पर भी जवान-जवान लड़कियों संग इश्क फरमा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने दोस्त की बहू बेटियों तक को नहीं छोड़ा। उनके साथ भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

सलमान खान 56 साल के हो चुके हैं। लेकिन आज भी फिल्मों में लीड एक्टर का रोल करते हैं। वह अपने से आधिक उम्र की लड़कियों संग इश्क भी लड़ाते हैं। फिर वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी हो या महेश मांजरेकर की बेटी सई। 2019 में सलमान की दबंग फिल्म आई थी। इसमें उन्होंने अपने खाद दोस्त और एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर संग काम किया। ये उसकी डेब्यू फिल्म भी थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

अक्षय कुमार 55 साल के हो गए हैं। वे भी बेटी की उम्र की लड़कियों संग रोमांस कर रहे हैं। उन्होंने ‘अतरंगी रे’ फिल्म में सारा अली खान संग रोमांटिक सीन्स दिए थे। दिलचस्प बात ये है कि अक्षय और सारा के पापा यानि सैफ अली खान दोस्त हैं। दोनों साथ में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कीमत, ये दिल्लगी, आरजू, टशन जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह सैफ को अपने भाई जैसा मानते हैं। ‘अतरंगी रे’ में उन्होंने सारा के पति और बाप दोनों का किरदार निभाया था।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 72 साल के हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि वे आज भी फिल्मों में लीड रोल करते हैं। वह अपनी बेटी या फिर कहे पोती की उम्र की लड़कियों संग भी रोमांस कर लेते हैं। इसमें उनके खास दोस्त शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल है। रजनीकांत ने सोनाक्षी के साथ लिंगा फिल्म में साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में कुछ रोमांटिक सीन्स भी दिए थे।सलमान खान और अनिल कपूर आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ में काम कर चुके हैं। अनिल की बेटी सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है। सलमान ने सोनम के साथ प्रेम रत्न धन पायो फिल्म में रोमांस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। लोगों को सलमान और सोनम की जोड़ी भी पसंद आई थी।

रजनीकांत बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के अच्छे दोस्त हैं। दोनों हम, अंधा कानून, गिरफ्तार जैसी फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय के साथ रोबोट फिल्म की थी। इसमें दोनों का रोमांटिक एंगल दिखाया गया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।