images 2023 01 21T215110.598

बॉलीवुड में शाहरुख खान का स्टारडम हमेशा से ही बहुत बड़ा रहा है। वह अपने दरियादिली के लिए भी काफी नाम कमा चूके हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी देखी जा सकती है। लोग उनके एक्टिंग के पूरे तरीके से कायल हैं। ऐसे में फैन्स उनके बारे में हर छोटी सी छोटी बात भी जानने को उत्सुकता रखते हैं। चाहे बात उनकी हो या उनके परिवार की उनके फैन्स उनसे और उनकी फैमिली से जुड़े हर इंसान की खबर रखते हैं। कुछ समय से सुहाना खान जो शाहरुख खान की बेटी है वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती नजर आ रही है। हाल ही में सुहाना खान ने अपनी एक दोस्त के साथ फोटो शेयर की जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

बताया जा रहा है कि सुहाना खान के साथ पोज देती हुईं पहले भी कई तस्वीरों में देखा जा चुका है। उनकी इस बेस्ट फ्रेंड का नाम अब तक किसी को पता नहीं था। गौर करने वाली बात यह थी कि उनकी इस फ्रेंड को अक्सर फैमिली फंक्शन और पार्टी से उनके भाई आर्यन खान के साथ देखा जा चुका है। सुहाना खान की यह स्टाइलिश फ्रेंड अक्सर अपने फैशन सेंस और आउट्फिट के लिए खबरों में रहती है। बता दे यह और कोई नहीं बल्कि आलिया छिब्बा है। सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड आलिया चंबा के साथ कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए जा चूके हैं।

आलिया ही नहीं बल्किसुहाना भी अक्सर दोनों को कई तस्वीरें शेयर करती नजर आती है। इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है। दोनों को अक्सर पार्टी करते, डिस्को जाते, स्विमिंग पूल पर मस्ती करते देखा जा चुका है। अक्सर दोनों को देखकर फैंस भी काफी खुश हो जाते हैं। फैन्स के बीच दोनों को विडियोज और फोटोज काफी पॉपुलर है और लोग दोनों पर प्यार लुटाना कभी नहीं भूलते।

लेकिन एक हैरानी भरी बात यह भी है कि दोनों के परिवार काफी करीब हैं यही नहीं बल्कि गौरी खान सेवक खून का संबंध भी रखती है। जी हाँ आलिया छिब्बा गौरी खान के भाई की बेटी है। गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी होने के नाते गौरी उनकी बुआ और शाहरुख खान उनके फूफा है। सुहाना, आर्यन और इब्राहिम उनके कजीन्स हैं।