Sunday, 25 October 2026

कपड़े बदलने का झंझट खत्म, 24 लाख खर्च कर महिला ने पूरे शरीर पर बनवाया टैटू, अब बिना कपड़ों के घूमने लगी

कपड़े बदलने का झंझट खत्म, 24 लाख खर्च कर महिला ने पूरे शरीर पर बनवाया टैटू, अब बिना कपड़ों के घूमने लगी

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में टैटू( Tattoo) को लेकर लोगों की दिवानगी खूब बढ़ी है। कुछ तो इसे शौक तक सीमीत रखते हैं, लेकिन कुछ के लिए ये दीवानगी और पागलपन की हद तक पहुंच जाता है। सोशल मीडिया के जमाने लोग फेमल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही कुछ खुमार केर्स्टिन ट्रिस्टन पर चढ़ा। बार-बार कपड़े बदलने की झंझट से आजादी चाहती केर्स्टिन ट्रिस्टन ने इसका गजब तरीका निकाला।

जर्मनी की रहने वाली केर्स्टिन ट्रिस्टन को बार-बार कपड़े बदलने में आलस आता था । कोई कोई ऐसा तरीका खोज रही थी, जिससे उसे इस जंझट से आजादी मिल सके। केर्स्टिन ट्रिस्टन ने दिमाग लगाया और 24 लाख खर्च कर पूरे शरीर पर रंग बिरंगे टैटू बनला लिए। जी हां कपड़े पहनने का ऐसा आलस की केर्स्टिन ट्रिस्टन ने पूरे शरीर पर रंगीन टैटू ही बनवा लिया।

केर्स्टिन ट्रिस्टन ने पूरी बॉडी पर ये टैटू बनवाने में 24 लाख रुपए खर्च किए। केर्स्टिन ट्रिस्टन का पूरा जिस्म टैटू से भरा है। फेस छोड़कर शरीर के सभी हिस्सों को उसने टैटू से रंगीन करवा लिया है। टैटू बनवाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।हालांकि जब आपको केर्स्टिन ट्रिस्टन के उम्र के बारे में पता चलेगा तो आप दंग रह जाएंगे। केर्स्टिन ट्रिस्टन 50 साल की है, लेकिन टैटू को लेकर उनकी दीवानगी देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। वो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

50 साल की क्रेर्स्टिन ने बार-बार कपड़े बदलने के झंझट को खत्म करने के लिए अपने पूरे शरीर पर टैटू बनाया, लेकिन उसकी इस आदत ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्रेर्स्टिन एक टैटू मॉडल के तौर पर काम कर रही है। अपने शरीर पर उसने रंग-बिरंगे फूल, पक्षी, तितली के डिजाइन के टैटू बनवाए है। टैटू मॉडल के तौर पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं इंस्टाग्राम पर उसके 189K फॉलोअर्स हैं।

टैटू मॉडल के तौर पर वो फोटोशूट के जरिए लाखों में कमाई करती है। इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज पोस्ट कर वो अच्छी कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर ब्रांड इंडॉर्सटमेंट के लिए वो अच्छी-खासी फीस वसूलती हैं। जहां लोग उनकी तारीफ करते हैं तो उन्हें ट्रोल करने वालों की तादात कम नहीं है, लेकिन क्रेर्स्टिन कहती हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।