Tuesday, 10 November 2026

गोरा रंग ही बन गया था इस एक्ट्रेस के लिए मुसीबत का सबब, हाथ छूने तक से परहेज करते थे एक्टर्स

गोरा रंग ही बन गया था इस एक्ट्रेस के लिए मुसीबत का सबब, हाथ छूने तक से परहेज करते थे एक्टर्स

डार्क कॉम्प्लेक्शन के कारण फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव की खबरें तो कई बार सामने आई हैं। कई एक्ट्रेसेस की आपबीती रही है कि उन्हें उनके सांवले रंग के कारण तमाम परेशानियां झेलनी पड़ीं। लेकिन एक एक्ट्रेस के लिए उनका गोरा रंग ही एक वक्त मुसीबत का सबब बन गया था। इन एक्ट्रेस का नाम है मोमिना इकबाल।

मोमिना इकबाल पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें अपने करियर के शुरुआत में गोरे रंग के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।मोमिना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह फिल्मों में आईं तो उनके गोरे रंग की वजह को-एक्ट्रेसेज को दिक्कत हुई। साथ काम करने वालीं अभिनेत्रियां मोमिना के साथ सीन में नहीं दिखना चाहती थीं

मोमिना ने बताया कि साथ काम करने वाले एक्टर्स सीन में मेरा हाथ तक नहीं पकड़ना चाहते थे। उन्हें लगता था मेरा हाथ पकड़ेंगे तो वो स्क्रीन पर काले दिखेंगे। इस वजह से मोमिना का एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर खराब असर पड़ता था।

हालांकि मोमिना लगी रहीं। मोमिना ने अपने हुनर से हर किसी को अपने साथ काम करने के लिए मजबूर कर दिया। मोमिना कहती हैं कि अब पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। यहां अब कोई इस तरह से भेदभाव नहीं करता है

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।