images 28

सनी देवल एक ऐसा नाम हैं, जिसने बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर काफी नाम कमाया। उनकी पॉपुलेरिटी देश ही नहीं दुनियाभर में है। एक्टर सनी देवल ने अपने पिता की ही तरह एक से एक फिल्में दी हैं। उनके डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं। चाहे वो उनका “तारीख पर तारीख” वाला डायलॉग हो या फिर घातक फिल्म का “किसान का हाथ है कातिया” वाला डायलॉग। ढाई किलो के हाथ वाले एक्टर यानी सनी पाजी के सभी दीवाने हैं। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

गौरतलब है कि फेमस एक्टर सनी देवल ने साल 1983 में अपना फिल्मी करियर शुरु किया था। सनी देवल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ सुपरहिट गई थी। दर्शकों को उनकी ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। सनी पाजी बाहर से जितने सख्त हैं अंदर से उतने ही नर्म भी हैं। अपने इस फिल्मी करियर में उन्हें कई लड़कियों से प्यार हुआ, कई लड़कियों के साथ उनका नाम जुड़ा। लेकिन सभी लड़कियों में से मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ उनका रिलेशन काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस अमृता सिंह ने ही सनी देवल और डिंपल कपाड़िया के रिलेशन को कंफर्म किया था। दोनों का रिलेशन तब सामने आया जब दोनों शादीशुदा थे। सनी देवल की शादी पूजा के साथ हुई थी वहीं डिंपल कपाड़िया की शादी राजेश खन्ना के साथ हुई थी। दोनों को कई जगह एक साथ स्पॉट किया गया था।

डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के गुज़र जाने के बाद सनी देवल डिंपल को सांतावना देने के लिए उनके घर भी गए थे। उस दौरान ये खबर भी आई थी कि कुछ समय के लिए ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना सनी को छोटे पापा कहने लगे थे। डिंपल कपाड़िया और सनी देवल के रिलेशन को देखते हुए सनी देवल की पत्नी पूजा ने सनी को ये धमकी दे दी थी कि वो अपने बच्चों को लेकर उनसे दूर चली जाएंगी। उनकी बात सुनकर फैमिली को टूटने से बचाने के लिए सनी देवल ने अपने प्यार डिंपल कपाड़िया से दूरी बना ली थी। जिसके बाद साल 2017 में दोनों को एक साथ मोनाको में देखा गया। जहां दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले बैठे नज़र आए थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

वहीं अगर बात करें कि सनी देवल और डिंपल कपाड़िया की तो दोनों ने अपने फिल्मी करियर में एक साथ कई बड़ी फिल्में दी हैं। जिसमें ‘अर्जुन’, ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’ और ‘नरसिम्हा’ जैसी कई फिल्मों का नाम शामिल है।