बिना शादी किए ही जान्ह्वी को जन्मदेने वाली थी श्रीदेवी, बोनी कपूर से पहले इन दो मर्दों संग बनाए थे सम्बंध

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अदाकाराएं रहीं हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक से भी लोगों को दीवाना बनाया है। ऐसी ही एक खास अभिनेत्री थीं श्रीदेवी। श्रीदेवी न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि उनकी खूबसूरती पर सभी अपना दिल हार जाते थे। श्रीदेवी की नशीली आंखें और शार्प फीचर्स उन्हें बाकी एक्ट्रेसेज से अलग बनाते थे।

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अदाकाराएं रहीं हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक से भी लोगों को दीवाना बनाया है। ऐसी ही एक खास अभिनेत्री थीं श्रीदेवी। श्रीदेवी न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि उनकी खूबसूरती पर सभी अपना दिल हार जाते थे। श्रीदेवी की नशीली आंखें और शार्प फीचर्स उन्हें बाकी एक्ट्रेसेज से अलग बनाते थे। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर उन्होंने हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज़ किया।

अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने जितनी ऊंचाइयां छुईं उनकी निजी जिंदगी में उतना ही उतार चढ़ाव भी देखने को मिला। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी की थी। हालांकि ये बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। वहीं बोनी कपूर को अपना जीवनसाथी बनाने से पहले श्रीदेवी का नाम भी दो बड़े सितारों के साथ जुड़ा था। आज आपको बताते हैं श्रीदेवी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

मिथुन चक्रवर्ती संग सालों चला था अफेयर: दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी में गजब का चार्म था। उनकी खूबसूरती को देखकर बॉलीवुड के कई एक्टर्स अपना दिल हार बैठे थे। श्रीदेवी का नाम अपने को स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया था और उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने छिपकर मंदिर में शादी कर ली थी। श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती से बहुत प्यार करती थीं। वहीं मिथुन चक्रवर्ती भी उनकी खूबसूरती पर फिदा थे।

हालांकि श्रीदेवी से मिलने से पहले मिथुन चक्रवर्ती शादीशुदा थे। ऐसे में श्रीदेवी और उनकी शादी नहीं हो सकती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने के बाद भी मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे। उन्होंने कई सालों तक एक दूसरे को चोरी छिपे डेट भी किया था।बताते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली को इस खबर की जानकारी हो गई थी। मिथुन चक्रवर्ती के साथ योगिता बाली की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले योगिता ने किशोर कुमार के साथ शादी की थी। किशोर कुमार को तलाक देने के बाद योगिता ने मिथुन के साथ सात फेरे लिए थे।

जब उन्हें अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें पता चली तो वो बहुत परेशान हो गईं थीं। रिपोर्टेस की मानें तो एक्ट्रेस ने अपनी जान को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इसके बाद से मिथुन चक्रवर्ती ने श्रीदेवी से दूरी बना ली थी।

जितेंद्र संग पर्दे पर हिट थी श्रीदेवी की जोड़ी: मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद श्रीदेवी अपने करियर पर ध्यान दे रही थी। उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थी कि श्रीदेवी और जितेंद्र एक दूसरे को पसंद करते हैं। श्रीदेवी और जीतेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। उनकी जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी। ऐसे में माना जाता था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जीतेंद्र ने हमेशा श्रीदेवी को अपनी अच्छी को स्टार बताया था। वहीं जितेंद्र हेमा मालिनी को पसंद करते थे।

दूसरी तरफ फिल्म मेकर बोनी कपूर श्रीदेवी की खूबसूरती पर अपना दिल हार चुके थे। उन्होंने फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी को कास्ट करने के लिए मुंहमांगी फीस से भी एक लाख रुपये ज्यादा दिए थे। इस फ़िल्म में श्रीदेवी उनके छोटे भाई अनिल कपूर के अपोज़िट कास्ट की गईं थीं। हालांकि बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी को मनाना आसान नहीं था। दरअसल बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे।

इसलिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना सिंह को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। बताते हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी का रिश्ता गुपचुप आगे बढ़ रहा है इसके चलते वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने तुरंत बोनी कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को जन्म दिया।