Sunday, 25 October 2026

श्रीदेवी ने भरी महफ़िल किये थे अपनी ही बेटी जान्ह्वी के कचरे, सबके सामने उड़ाने लगी थी मज़ाक

श्रीदेवी ने भरी महफ़िल किये थे अपनी ही बेटी जान्ह्वी के कचरे, सबके सामने उड़ाने लगी थी मज़ाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा जान्हवी कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं। जान्हवी कपूर ने थोड़े समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है। बता दें कि जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जान्हवी आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं।

आपको बता दें कि जान्हवी आए दिन कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण एक पुराना वाक्या है। दरअसल, जान्हवी कपूर का ये वाक्या उनकी मां श्रीदेवी से जुड़ा है। जिसमें श्रीदेवी सबके सामने अपनी बेटी जान्हवी कपूर का मज़ाक उड़ा देती हैं। वहीं वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। एक्ट्रेस का ये पुराना वाक्या काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बता दें कि बहुत पहले जब एक्ट्रेस श्रीदेवी इस दुनिया में अपने फैंस के साथ थी, तब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो अपनी बेटी जान्हवी के साथ गई थी। वहां श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ ही बैठी थी। जिस दौरान लोग श्रीदेवी से सवाल-जवाब कर रहे थे। इसी बीच किसी ने जान्हवी से सवाल किया कि वो आगे अपनी लाइफ में क्या करेंगी। तब जान्हवी टूटी-फूटी हिन्दी में जवाब देते हुए कहती हैं कि वो अभी पढ़ाई कर रही हैं, उन्होंने अभी आगे के लिए कुछ सोचा नहीं है। जिसके बाद श्रीदेवी अपनी बेटी का मज़ाक उड़ाते हुए उनकी नकल करती हैं।

जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। फिर श्रीदेवी कहती हैं कि जान्हवी को हिंदी में बात नहीं करने दीजिए। श्रीदेवी और जान्हवी से जुड़ा ये किस्सा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रीदेवी अब इस दुनिया से जा चुकीं हैं। लेकिन आज भी जान्हवी के साथ-साथ उनके चाहनेवाले उन्हें याद करते रहते हैं।

खैर, अगर बात करें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो अदाकारा जल्द ही फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज़ माही’, ‘बॉन्बे गर्ल’, ‘गुड लक जैरी’, ‘रणभूमि’, ‘दोस्ताना 2’, ‘तख्त’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस की ये सारी फिल्में इसी साल यानी साल 2022 में ही रिलीज़ होंगी। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।