images 2022 11 06T181856.365

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया काफी चर्चा में रही। पहले एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग रोमांटिक तस्वीर शेयर करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में अपनी लेडी लव को वैलेंटाइन डे विश किया। इस बीच मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर डाली है। अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर पति शकील लड़क के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

राज कुंद्रा के नाम पर हो गई ट्रोल

अमृता अरोड़ा और शकील लड़क की इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स इनकी केमेस्ट्री की जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘रॉकिंग वैलेंटाइन…।’ इसी के साथ कुछ लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शिकायत लगा दी है।कुछ लोगों को लगने लगा कि इस तस्वीर में अमृता अरोड़ा के साथ कोई और नहीं बल्कि राज कुंद्रा हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे लगा राज कुंद्रा है।’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘शिल्पा शेट्टी ये देखो अंडर वाटर राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं?’

कैसा रहा अमृता अरोड़ा का करियर ?

अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी, 1978 को मुंबई में हुआ था। मॉडल, टीवी प्रेजेंटर और वीजे रही अमृता ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची और 2002 में फिल्म कितने दूर कितने पास से डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर में महज 21 फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे बॉलीवुड में पहचान बनाने में सफल नहीं रही और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अमृता ने 2009 में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े शकील लड़क से शादी की। कपल के दो बेटे हैं। बहन के बर्थडे पर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर स्पेशल मैसेज लिखा।