मुस्लिम लड़के के साथ श्रद्धा का रिश्ता बर्दाश नहीं कर पाए शक्ति कपूर, गुस्सा हो कर निकाला बेटी को घर से बाहर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में श्रद्धा के बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्रद्धा कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें पता चलता है कि एक बार श्रद्धा के रिलेशनशिप के चलते उनके पिता दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। खुलासे में श्रद्धा और फरहान अख्तर के रिलेशन की बात कही जा रही है

अगर बात करें वायरल खुलासे की तो कहा जा रहा है कि फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के दौरान श्रद्धा और फरहान करीब आए थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को यूं करीब आता देख शक्ति कपूर को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने श्रद्धा को घर से बाहर निकाल दिया।

साथ ही फरहान अख्तर के एक पड़ोसी द्वारा ये भी कहा गया था कि एक दिन शक्ति कपूर अपनी साली के साथ फरहान के घर आए थे और उनके साथ काफी वाद-विवाद भी हुआ था। लेकिन इस बात के तूल पकड़ने पर शक्ति कपूर ने साफ तौर से नकारते हुए कहा कि ये सब झूठ है। अभी तक इस खुलासे की कोई पुष्टी नहीं हुई है।

वहीं, अगर बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘स्त्री 2’ और ‘चालबाज़ इन लंदन’ में नज़र आएंगी। एक्ट्रेस की ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज़ होंगी। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उनकी ये दोनों फिल्में इसी साल के आखिरी महीनों तक रिलीज़ हो जाएंगी।