InCollage 20230325 212746687

बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच अब सुहाना का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना का लुक फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है।

images 2023 03 25T182132.805 1

सुहाना की स्माइल ने लूटा फैंस का दिल

सुहाना खान का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने व्हाइट कलर की टॉप के साथ डेनिम जींस कैरी है। इसके साथ ही उन्होंने एक स्टाइलिश शोल्डर बैग भी कैरी किया है। वहीं सुहाना ने अपने हाथ में एक बड़ा सा शॉपिंग बैग भी पकड़ा हुआ है। उन्होंने अपने बालों को पूरी तरह से कवर करते हुए उसका बन बनाया है।


वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना अपने घर से निकलकर कार की तरफ जाती दिख रही हैं। वहीं गार्ड सुहाना के लिए गाड़ी का डोर ओपन करता है और सुहाना कार में बैठने से पहले पापाराजी को स्वीट स्माइल देती दिख रही हैं। इस वीडियो को सुहाना के फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है।

images 2023 03 25T182925.699

आपको बता दें कि सुहाना खान हाल ही में ‘द आर्चीज’ की रैपअप पार्टी में रेड कलर की स्किन फिट ड्रेस पहन कर पहुंची थीं। इस ड्रेस में सुहाना का बोल्ड लुक देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही सुहाना ने अपने बालों को पूरी तरह से कवर करके उसका बन बनाया हुआ था। वहीं उनका मिनिमल मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा था। रैपअप पार्टी में सुहाना के साथ खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को भी स्पॉट किया गया था।